नवरात्र व्रत में ये चीजें भूलकर भी न खाएं, ये चीजें खा सकते हैं व्रती
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 15 अक्टूबर 2023, रविवार से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि (Navratri 2023) पर में मां दुर्गा (Ma Durga) की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं। ऐसे में व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर जाते हैं, जिससे हमारा व्रत टूट जाता है और हमें पता भी नहीं चल पाता। ऐसे में आइए जानें शारदीय नवरात्र के दौरान व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।
इन चीजों का करें सेवन
ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, नवरात्र व्रत के दौरान फलों का सेवन करना चाहिए। व्रत में आप आलू, टमाटर, शकरकंद, अरबी, कद्दू, खीरा, कद्दू और पालक आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, दूध, घी, दही, पनीर, और खोया का भी सेवन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चैत्र नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर ज्वार की खिचड़ी, नोट कीजिए इसकी आसान रेसिपी
Navratri 2026: सिर्फ पूजा-पाठ नहीं मेंटल थेरेपी भी है नवरात्रि का व्रत! शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे
भूलकर भी न करें नवरात्रि व्रत खोलने से पहले ये गलतियां, बिगड़ सकती है आपकी तबीयत
नवरात्रि व्रत में क्या आप भी लंबे समय तक नहीं पीते है पानी, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार
इन चीजों का सेवन वर्जित है
ज्योतिषियों की मानें तो, व्रत के खाने में सफेद नमक का प्रयोग भूलकर भी न करें। गेहूं और चावल जैसे अनाज से दूर रहें।
प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन से बचें।
फलियां, दाल, चावल, आटा, मक्के का आटा और सूजी का भी सेवन न करें।
