प्रेमानंद महाराज से जानिए, कब खंडित हो जाता है नवरात्रि का व्रत, इन बातों का रहे ध्यान
Premanand Maharaj fast rules :प्रेमानंद महाराज बताते है कि मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि का व्रत रखना बड़ा शुभ होता है। लेकिन इस दौरान किसी दूसरे के घर का खाना खाने से व्रत खंडित हो जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
नवरात्रि के दौरान करें इन नियमों का पालन (सौ.सोशल मीडिया)
Navratri fasting Rules: शक्ति का महापर्व नवरात्रि चल रहा है और पूरा देश इस समय मां की भक्ति में सराबोर होकर मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा- पाठ और व्रत रख रहे है। लेकिन व्रत रखने के अपने कुछ नियम और सावधानियां होती हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है, नहीं तो व्रत खंडित हो सकता है।
इसी विषय पर हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह भक्तों को बता रहे हैं कि नवरात्रि का व्रत रखते समय किन-किन गलतियों से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जान लेते हैं वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से इस बारे में –
नवरात्रि के दौरान करें इन नियमों का पालन
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, व्रत के दिनों में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का सख्ती से पालन करना चाहिए, साथ ही घर पर रहकर भगवान के नाम का जप करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
सड़क दुर्घटना से बचाएगा प्रेमानंद महाराज का यह महामंत्र, घर से निकलने से पहले बस 11 बार करें जाप
Premanand Maharaj: सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
व्रत के दौरान किसी की बुराई या निंदा करने से बचना चाहिए। इन सब चीजों को करने से व्रत खंडित हो सकता है और व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है।
क्यों इन नियमों का पालन जरूरी हैं
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, नवरात्रि केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि यह साधना और आत्मसंयम का समय है। यदि भक्त नियमों का पालन करते हुए मां दुर्गा की आराधना करते हैं, तो उनकी कृपा अवश्य मिलती है। लेकिन लापरवाही या अनुचित आचरण से व्रत खंडित होकर उसका फल अधूरा रह जाता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान भक्त को प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, पूरे शारदीय नवरात्रि के दौरान व्यक्ति को सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्हें मांस-मदिरा से पूरी तरह दूर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें-नवरात्र में कर लें तुलसी से जुड़े ये उपाय, धन-संपत्ति आने के बनेंगे योग
दूसरों के घर अन्न-जल खाने से बचना चाहिए
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, नवरात्रि का व्रत रखने वाले व्यक्ति को सबसे पहली और महत्वपूर्ण सावधानी यह बरतनी चाहिए कि जिस दिन वह उपवास रख रहा है, उस दिन किसी दूसरे व्यक्ति के घर जाकर खाना तो दूर, पानी तक नहीं पीना चाहिए। उनका साफ कहना है कि ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है।प्रेमानंद महाराज ने यह भी सलाह दी है कि अगर संभव हो तो व्रत के दिनों में किसी के घर जाने से भी बचना चाहिए।
