Diwali Makeup: फाउंडेशन की मोटी लेयर के बिना पाएं ग्लोइंग स्किन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Diwali Makeup Tips: दिवाली पर मेकअप में हैवी फाउंडेशन लगाने के बजाय नेचुरल ग्लो पाने के लिए जानें मेकअप का आसान तरीका। स्किन प्रेप, हल्के बेस, ब्लश और हाइलाइटर की मदद से पाएं खूबसूरत फेस्टिव लुक।
Diwali makeup tips natural glowing skin.
दीवाली मेकअपफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेकअप से पहले स्किन को करें अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें।

  • हल्के बेस और कंसीलर से पाएं नैचुरल स्किन फिनिश लुक।

  • क्रीम ब्लश, हाइलाइटर और लिप कलर से पूरा करें फेस्टिव लुक।

Diwali Natural Makeup Look: त्योहार पर तैयार होते समय हर बार हैवी फाउंडेशन और पाउडर लगाने की जरूरत नहीं है। अगर आप ऐसा मेकअप चाहती हैं, जिसमें स्किन का नैचुरल टेक्सचर दिखे और चेहरा फ्रेश लगे, तो हल्के बेस और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके फेस्टिव ब्यूटी पाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस तरह का मेकअप साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स सभी के साथ भी अच्छा लगता है।

सबसे पहले करें स्किन प्रेप

मेकअप का अच्छा बेस बनाने के लिए चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करें। इसके बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर दिन में बाहर जा रही हैं, तो ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। मॉइस्चराइजर को स्किन में अच्छी तरह बैठने दें, ताकि मेकअप लगाते समय बेस पैची न दिखे।

पूरे चेहरे पर हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें

अगर स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे नहीं हैं, तो टिंटेड मॉइस्चराइजर, स्किन टिंट या हल्का BB क्रीम इस्तेमाल करना काफी होगा। इसे चेहरे के बीच से शुरू करके बाहर की तरफ ब्लेंड करें। जहां ज्यादा कवरेज चाहिए, वहीं थोड़ा एक्स्ट्रा प्रोडक्ट लगाएं। इससे मेकअप की परत मोटी नहीं दिखेगी और स्किन का नैचुरल टेक्सचर भी बना रहेगा।

दाग छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं

आंखों के नीचे डार्क सर्कल या चेहरे पर किसी दाग को कवर करने के लिए उन्हीं जगहों पर थोड़ा कंसीलर लगाएं। इसे उंगलियों या छोटे मेकअप ब्रश से हल्के हाथों से ब्लेंड करें। पूरे चेहरे पर कंसीलर लगाने के बजाय जरूरत वाली जगहों पर इसका इस्तेमाल करने से बेस ज्यादा नैचुरल दिखता है।

क्रीम ब्लश से लाएं चेहरे पर फ्रेशनेस

गुलाबी, पीच या रोजी टोन का क्रीम ब्लश चेहरे को फ्रेश लुक देता है। इसे गालों पर थोड़ी मात्रा में लगाकर ऊपर की ओर ब्लेंड करें। अपनी स्किन टोन और आउटफिट के अनुसार शेड चुनें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो क्रीम ब्लश को ब्लेंड करना आसान होता है।

हाइलाइटर से पाएं सॉफ्ट ग्लो

चेहरे पर चमक लाने के लिए हाइलाइटर को गालों के ऊपरी हिस्से, नाक के ब्रिज और आंखों के अंदरूनी कोनों पर हल्के हाथ से लगाएं। बहुत ज्यादा शिमर लगाने के बजाय बारीक चमक वाला प्रोडक्ट चुनें। अगर आपकी स्किन पर टेक्सचर ज्यादा है, तो हाइलाइटर को बहुत टेक्सचर्ड हिस्सों पर लगाने से बचें, क्योंकि चमक उन्हें ज्यादा उभार सकती है।

आंखों को दें सॉफ्ट फेस्टिव लुक

दिवाली के लिए गोल्ड, ब्रॉन्ज, ब्राउन या रोज गोल्ड आईशैडो अच्छे लगते हैं। पलकों पर हल्का शिमर लगाएं और आंखों के बाहरी कोनों पर ब्राउन शेड से हल्की डेफिनिशन दें। इसके बाद काजल या पतली आईलाइनर लाइन लगाएं और मस्कारा से आंखों का मेकअप पूरा करें।

Diwali makeup tips natural glowing skin.
Chikankari Kurta Styling Tips: चिकनकारी कुर्ते को फेस्टिव लुक देने के लिए अपनाएं ये 7 स्टाइलिंग टिप्स

लिपस्टिक और हल्के पाउडर से करें फिनिशिंग

न्यूड पिंक, रोज, पीच या ब्राउनिश पिंक लिपस्टिक नैचुरल मेकअप के साथ अच्छी लगती है। अगर बोल्ड लुक पसंद है, तो रेड या वाइन लिपस्टिक भी चुन सकती हैं।

लास्ट में, जहां मेकअप जल्दी हटता है या ऑयल आता है, वहां थोड़ा सेटिंग पाउडर लगाएं। पूरे चेहरे पर ज्यादा पाउडर लगाने से बचें, खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है।

मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए क्या करें?

  • मेकअप से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें और प्रोडक्ट्स को सेट होने का समय दें।

  • हर प्रोडक्ट की थोड़ी मात्रा में लगाएं और जरूरत के अनुसार लेयर बढ़ाएं।

  • मौसम और स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट चुनें।

  • मेकअप को सेट करने के लिए अपनी जरूरत के अनुसार सेटिंग स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • रात में सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह हटाकर स्किन साफ करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com