

देव दीपावली के लिए वाराणसी जा रहे हैं, तो होटल, ट्रांसपोर्ट और घाटों तक पहुंचने की योजना पहले से बनाना जरूरी है।
गंगा घाट की भीड़, नावों की आवाजाही और ट्रैफिक रूल को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
नाव की सवारी करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
Dev Deepawali 2026 Varanasi: इस साल वाराणसी में देव दीपावली 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन गंगा घाट को लाखों मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है, जिसे देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।
इस साल 11 लाख से अधिक दीये जलाने की तैयारी है। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती, चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन और लेजर शो और अस्सी व दशाश्वमेध घाट के आसपास ड्रोन शो की योजना है। गंगा महोत्सव भी 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर आयोजित किया जा रहा है।
देव दीपावली के मौके पर वाराणसी में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में होटल और गेस्ट हाउस में कमरे मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने अभी तक अपने ठहरने की व्यवस्था नहीं की है, तो जल्द बुकिंग करें। होटल चुनते समय घाट से दूरी के साथ आने-जाने की सुविधा भी देखें। बुकिंग से पहले किराया, सुविधाएं और कैंसिलेशन पॉलिसी समबंधी टर्म्स एंड कंडीशन जरूरी है।
वाराणसी में देव दीवाली के अवसर पर दशाश्वमेध, अस्सी और राजघाट जैसे प्रमुख स्थानों पर काफी भीड़ जुटती है। आखिरी समय पर घाट पहुंचने की कोशिश करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए शाम के कार्यक्रम को देखने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें। भीड़ और यातायात को देखते हुए पैदल चलने के लिए भी तैयार रहें।
देव दीपावली के दिन घाटों और आसपास के इलाकों में ट्रांसपोर्ट चेंज और डायवर्जन हो सकते हैं। ऐसे में अपनी गाड़ी लेकर सीधे घाट तक पहुंचने की योजना न बनाएं। निकलने से पहले वाराणसी पुलिस और जिला प्रशासन की आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी देख लें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें।
गंगा में नाव से देव दीपावली देखना एक खास अनुभव होता है, लेकिन इस दौरान सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नाव की बुकिंग करते समय बोर्डिंग पॉइंट, रिपोर्टिंग टाइम, ट्रैवल टाइम और रिफंड की शर्तों को पहले से जान लें।
केवल पंजीकृत और सुरक्षित नाव सेवा का चुनाव करें।
नाव में बैठते ही लाइफ जैकेट पहनें।
नाव में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने पर सवारी न करें।
नाव चलने के दौरान खड़े होने या किनारे पर झुककर फोटो लेने की कोशिश न करें।
बच्चों को अकेले नाव के किनारे न जाने दें।
अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं, तो बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। भीड़ में बच्चों का हाथ पकड़कर चलें और उनके पास अपना मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रखें। बुजुर्गों के लिए ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने-उतरने और लंबे समय तक खड़े रहने से बचने की व्यवस्था करें। पहले से एक जगह तय करें, ताकि भीड़ में बिछड़ने पर परेशानी न हो।
घाटों पर लंबे समय तक रुकना पड़ सकता है। ऐसे में एक छोटा बैग तैयार रखें, जिसमें पानी बोतल, कुछ बेसिक दवाइयां, पावर बैंक, शॉल या जैकेट, आईडी और कंफर्टेबल फुटवियर रखें।
देव दीपावली पर लाखों की संख्या में दिए जलते हैं। दीयों के कारण घाट पर तेल, घी और पानी गिर सकता है। सीढ़ियों पर चलते समय सावधानी बरतें। दीयों के बहुत करीब खड़े होकर फोटो या वीडियो न बनाएं। जलते दीयों, सजावट और बिजली के तारों को छूने से बचें और प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेड पार न करें।
गंगा में प्लास्टिक, खाने-पीने की चीजें या अन्य कचरा न फेंकें। दीये और पूजा सामग्री भी आवंटित जगहों पर ही डालें। पटाखों और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें।