Navratri Garba Outfits: गरबा नाइट में घंटों डांस करना है, तो ये हल्के और कंफर्टेबल आउटफिट्स ट्राई करें

रीता राय सागर

गरबा नाइट लुक

गरबा नाइट में खूबसूरत दिखने के साथ कंफर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी है। घंटों डांस करना है तो बहुत भारी लहंगे की जगह हल्के और ईजी टू कैरी आउटफिट चुनें।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

लाइटवेट लहंगा

हल्के फैब्रिक वाला लहंगा गरबा के लिए अच्छा ऑप्शन है। बहुत ज्यादा घेर और भारी कढ़ाई के बजाय हल्की मिरर वर्क या छोटे ट्रेडिशनल मोटिफ वाला लहंगा चुनें।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

चनिया चोली

गरबा के पारंपरिक लुक के लिए कॉटन या हल्के फैब्रिक की चोली और आरामदायक कमरबंद वाला चनिया लंबे समय तक डांस के लिए बेहतर रहेगा।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

शॉर्ट कुर्ती-स्कर्ट

अगर आप बहुत भारी ट्रेडिशनल लुक नहीं चाहतीं तो शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट ट्राई करें। यह लुक इंडो-वेस्टर्न भी लगेगा और डांस के दौरान मूवमेंट भी आसान रहेगा।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

धोती पैंट लुक

धोती पैंट के साथ क्रॉप टॉप या शॉर्ट कुर्ती पहनकर गरबा के लिए अलग लुक तैयार किया जा सकता है। पैंट वाला सिल्हूट पैरों की मूवमेंट को आसान रखता है।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

शरारा सेट

शरारा सेट में ट्रेडिशनल लुक भी मिलता है और लहंगे के मुकाबले इसे संभालना आसान हो सकता है। गरबा के लिए हल्के फैब्रिक और कम भारी दुपट्टे वाला सेट चुनें।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

इंडो वेस्टर्न लुक

गरबा में थोड़ा मॉडर्न अंदाज चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न सेट चुनें। फ्लेयर्ड पैंट, क्रॉप टॉप और हल्की जैकेट का कॉम्बिनेशन स्टाइलिश रहेगा।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

दुपट्टा को रखें लाइट

गरबा में दुपट्टा संभालने से बचने के लिए भारी दुपट्टे के बजाय हल्का दुपट्टा लें और उसे पिन से अच्छी तरह सेट करें, ताकि डांस के दौरान बार-बार हाथ न लगाना पड़े।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

फुटवियर भी है जरूरी

गरबा में लंबे समय तक डांस करना है, तो बहुत ऊंची हील के बजाय आरामदायक फ्लैट्स, जूती या ट्रेडिशनल मोजड़ी बेहतर विकल्प हो सकती है।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

स्टाइल विथ कंफर्ट

गरबा नाइट के लिए ऐसा आउटफिट चुनें जिसमें आप आसानी से घूम, डांस और मूव कर सकें। हल्का फैब्रिक, सही फिट और आरामदायक फुटवियर आपके पूरे लुक को बेहतर बनाएगा।

गरबा ड्रेस | Source: Pinterest

Durga Maa Tattoo: मां दुर्गा के 10 खूबसूरत टैटू, भक्ति के साथ दिखाएंगे आपकी स्ट्रेंग्थ और फेमिनिन एनर्जी

Swipe Up