Fashion Tips: डीपनेक से बैकलेस ड्रेस तक, ड्रेस के हिसाब से ऐसे चुनें सही इनरवियर, नहीं दिखेगा स्ट्रैप

Inner wear for Deep Neck: डीप नेक, बैकलेस या ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ क्या पहनें? अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो जानें हर नेकलाइन के लिए सही इनरवियर चुनने का आसान तरीका।
Deep neck backless dress innerwear tips indian western wear.
फैशन टिप्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Innerwear Tips For deep Neck: कई बार ऐसी ड्रेस पसंद आ जाती है, जिसके साथ किस तरह का इनरवियर पहना जाए, यह समझ नहीं आता। खासकर जब आउटफिट की नेकलाइन डीप हो, बैकलेस हो या ऑफ शोल्डर हो। ऐसे में सामान्य इनरवियर का स्ट्रैप, कप या बीच का हिस्सा ड्रेस के बाहर नजर आ सकता है और इससे पूरा लुक बिगड़ सकता है।

इसके लिए जरूरत है सही इनयर वियर को सेलेक्ट करना। सही इनरवियर चुनने का तरीका सिर्फ उसे छिपाना नहीं, बल्कि ड्रेस की डिजाइन के साथ उसके आकार, सपोर्ट और फिट को मैच करना है।

डीप वी नेक ड्रेस के लिए है प्लंज स्टाइल

अगर आपकी ड्रेस आगे से डीप V शेप में है, तो प्लंज स्टाइल इनर वियर यूजफुल होगा।  इसका बीच का हिस्सा सामान्य डिजाइन की तुलना में नीचे होता है, इसलिए डीप नेकलाइन के लिए यह बेहतर विकल्प है। इसे वेस्टर्न डीप नेक ड्रेस के साथ-साथ डीप नेक कुर्ती और ब्लाउज में भी पहना जा सकता है।

बता दें कि प्लंज स्टाइल और पुश-अप स्टाइल एक ही नहीं हैं। प्लंज डिजाइन मुख्य रूप से नेकलाइन के हिसाब से बनाया जाता है, जबकि पुश-अप डिजाइन का काम ज्यादा लिफ्ट और शेप देना है। कुछ डिजाइन में दोनों फीचर एक साथ मिलते हैं। साड़ी या लहंगे के डीप नेक ब्लाउज में भी रेगुलर ब्रा पहनने से स्ट्रैप दिख सकते हैं, ऐसे में नेकलाइन के आकार के अनुसार प्लंज डिजाइन चुना जा सकता है।

बैकलेस ड्रेस के लिए क्या करें?

पूरी तरह बैकलेस ड्रेस में सामान्य बैक बैंड वाला ब्रा काम नहीं आता है और साथ ही यह बेहद भद्दा लुक देता है। ऐसी ड्रेस के लिए चिपकने वाले कप्स या बैकलेस सपोर्ट वाले ब्रा ऑप्शन बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि हर व्यक्ति के लिए इनका सपोर्ट एक जैसा नहीं होता, इसलिए किसी खास मौके से पहले इसे ड्रेस के साथ घर पर पहले ही ट्राई करके देख लेना बेहतर है।

अगर ड्रेस पूरी तरह बैकलेस नहीं है और सिर्फ पीठ का कुछ हिस्सा खुला है, तो लो-बैक डिजाइन वाला ब्रा भी उपलब्ध है। यानी इनयरवियर का चुनाव ड्रेस की बैक कटिंग के हिसाब से करें।

ऑफ शोल्डर ड्रेस के लिए है

ऑफ-शोल्डर ड्रेस के लिए बैन्ड्यू ब्रा परफेक्ट है। यह खास तौर पर ऑफ-शोल्डर, स्ट्रैप्लेस ड्रेसेस, ट्यूब टॉप्स और बैकलेस कपड़ों के नीचे पहनने के लिए बेस्ट मानी जाती है, लेकिन यहां फिट बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें पैडेड और नॉन पैडेड दोनों ही ऑप्शन मौजूद है। अपने कंफ्रट के हिसाब से इसका चुनाव करें।

वन शोल्डर या हॉल्टर नेक में मल्टीवे स्टाइल

वन-शोल्डर और हॉल्टर नेक ड्रेस में स्ट्रैप के लिए मल्टी वे ऑप्शन अधिक कारगर है। मल्टीवे या कन्वर्टिबल स्ट्रैप वाला विकल्प उपयोगी हो सकता है। इसके स्ट्रैप को आउटफिट की डिजाइन के अनुसार अलग तरीके से लगाया जा सकता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए भी काम की है, जिनकी अलमारी में अलग-अलग तरह की नेकलाइन वाली ड्रेस और टॉप हैं।

रैप ड्रेस और डीप नेक कुर्ती के लिए भी रखें ध्यान

सिर्फ पार्टी ड्रेस में ही यह समस्या नहीं आती। रोज पहनने वाली V नेक टी-शर्ट, रैप ड्रेस, डीप नेक कुर्ती और टॉप में भी यह समस्या हो सकती है, ऐसे में सामान्य डिजाइन से ऊपरी हिस्सा नजर आ सकता है। ऐसे कपड़ों के साथ प्लंज स्टाइल या नेकलाइन से नीचे रहने वाला डिजाइन बेहतर होता है।

ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप भी है काम का

कई महिलाएं स्ट्रैप छिपाने के लिए पारदर्शी स्ट्रैप का इस्तेमाल करती हैं। यह कुछ आउटफिट में काम कर सकता है, लेकिन यह हर ड्रेस के लिए अच्छी चॉइस नहीं हो सकती है। अगर ड्रेस की नेकलाइन या बैक बहुत ज्यादा डीप है, तो पारदर्शी स्ट्रैप भी दिखाई दे सकते हैं।

सिर्फ डिजाइन नहीं, सही फिट भी जरूरी

परफेक्ट स्टाइल ब्रा चुनने के बाद अगला कदम सही साइज है। बहुत टाइट बैंड अनकंफर्टेबल हो सकता है और बहुत ढीला होने पर सही सपोर्ट नहीं मिलता। कप भी शरीर पर सही तरह बैठना चाहिए और किनारों से असहज दबाव या बाहर निकलने की समस्या नहीं होनी चाहिए।

इसलिए केवल यह देखकर कोई विकल्प न खरीदें कि वह पिक्चर में ड्रेस के साथ अच्छा लग रहा है।

Deep neck backless dress innerwear tips indian western wear.
Hibiscus Hair Conditioner: गुड़हल के फूलों से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, बाल हो जाएंगे सिल्की और स्मूद

पहली बार पहन रही हैं तो ये टेस्ट जरूर करें

किसी पार्टी, शादी या खास मौके पर पहनने से पहले इनरवियर को उसी ड्रेस के साथ पहले ही ट्राई करें। सिर्फ खड़े होकर नहीं, बल्कि बैठकर, चलकर और हाथ ऊपर करके भी देखें। इससे पता चलेगा कि नेकलाइन के आसपास या पीछे कोई हिस्सा दिखाई तो नहीं दे रहा और यह आरामदायक है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com