बसंत पंचमी पर पूजा से पहले इन चीजों से सजाएं मंदिर, देवी मां सरस्वती की बनी रहेगी कृपा
बसंत पंचमी का पूजन के अलावा सजावट का भी महत्व होता है इसमें पीले रंग का महत्व इसमें बताया गया है। यहां पर हम आपको बसंत पंचमी पर मंदिर सजाने के लिए कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए शानदार रहेगी।
- Written By: दीपिका पाल
बसंत पंचमी पर ऐसे सजाएं घर (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: आने वाले दिन 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाने वाला है इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, और बुद्धिमत्ता की देवी के रूप में जाना जाता है वहीं पर बसंत पंचमी का त्यौहार बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
बसंत पंचमी का पूजन के अलावा सजावट का भी महत्व होता है इसमें पीले रंग का महत्व इसमें बताया गया है। यहां पर हम आपको बसंत पंचमी पर मंदिर सजाने के लिए कुछ चीजों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए शानदार रहेगी।
जानिए बसंत पंचमी पर कैसे सजाएं घर का मंदिर
आपको बताते चलें कि, बसंत पंचमी के मौके पर आप मंदिर को सजा सकते है इसके लिए इन बातों और चीजों का ख्याल रखें…
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
1- पीले रंग का करें इस्तेमाल
आपको बताते चलें कि, बसंत पंचमी के मौके पर आप पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए आप पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल कर सकते है। आप घर या फिर मंदिर की सजावट करने के लिए पीले रंग के फूल, कपड़े और अन्य चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पीले रंग का साफ दुपट्टा या चादर को आप दीवार पर सजा सकते है।
2- पीले रंग के फूल सजाएं
यहां पर आप पीले रंग के फूलों का इस्तेमाल मंदिर को सजाने के लिए कर सकते है। यहां पर फूलों से मंदिर में सजावट कर सकते है इसके लिए आप खासकर पीले और सफेद रंग के फूलों का उपयोग जरूर करें। इसके लिए आप सूरजमुखी, गुलाब, चमेली, मोगरा, और गेंदे के फूलों को ले सकते है। मंदिर के आसपास इन फूलों की माला बनाकर लगा सकते हैं. इसके साथ ही पूजा की थाली को सजाने के लिए आप फूलों का उपयोग कर सकते हैं।
3- तोरण और रंगोली
बसंत पंचमी पर सजावट के लिए आप तोरण और रंगोली का स्टाइल अपना सकते है। इसके लिए तोरण आमतौर पर मुख्य द्वार पर लटकाए जाते है इसे बनाने के लिए आप फूलों या रंगीन कपड़ों का इस्तेमाल कर सकते है। घर या मंदिर में रंगोली बनाई जाती है. आप तरह-तरह के रंग या फिर फूलों से रंगोली बना सकते हैं।
4-गहने और वस्त्र
यहां पर बसंत पंचमी के मौके पर घर का मंदिर सजाने के लिए आप देवी सरस्वती की मूर्ति या चित्र को विशेष रूप से श्रृंगार करें. इसके लिए आप सफेद या पीले रंग के वस्त्रों और गहने, पुस्तकें, वीणा, मोती और मखमल के पर्दे का इस्तेमाल कर सकते है। कहते हैं यहां पूजा का सामग्री में शंख, दीपक और मिठाई को आप पूजा स्थल पर रख सकते है। इसे रखने से मंदिर का वातावरण अच्छा और आकर्षक हो जाता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
5- दीप और लाइट्स
बसंत पंचमी के मौके पर आप सजावट के लिए दीप और लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप दीयों और रंग बिरंगी लाइट्स का उपयोग भी कर सकते हैं. इससे सजावट में चार-चांद लग जाते हैं. अगर आपने पीले रंग के फूल या कपड़े सजावट के लिए उपयोग किए हैं तो आप नीला, लाल और गुलाबी या मल्टी कलर रंग की लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते है।
