Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर की इन चीजों से सजाएं दही हांडी की मटकी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा हैं जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्त घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हर मंदिर में आज के दिन अनोखी झलक और सुंदरता नजर आ रही हैं वहीं पर इस मौके पर दही हांडी की प्रतियोगिता का आयोजन भी होता हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 26, 2024 | 12:14 PM

दही हांडी की मटकी सजाने के तरीके (सौ,.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा हैं जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भक्त घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हर मंदिर में आज के दिन अनोखी झलक और सुंदरता नजर आ रही हैं वहीं पर इस मौके पर दही हांडी की प्रतियोगिता का आयोजन भी होता हैं। मथुरा से लेकर मुंबई में दही हांडी की प्रतियोगिता आयोजित होती हैं और गोंविदाओं की टोलियां हांडी फोड़कर इस जश्न को मनाती है। अगर आप भी बच्चों को इस त्योहार के बारे में जानकारी देने की सोच रहे हैं और दही हांडी का आयोजन बच्चों के लिए कर रहे हैं तो इस मौके पर दही हांडी की मटकी को बाहर से खरीदने की बजाय घर पर ही सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे सजाएं दही हांडी।

जानिए दही हांडी का महत्व

जन्माष्टमी पर दही हांडी का महत्व होता हैं इस दिन का इतिहास भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है। पौराणिक कथा के अनुसार, बचपन में भगवान श्रीकृष्ण मटकियों में से ही माखन चुराकर खाते थे. इसीलिए उनका नाम माखन चोर पड़ा। जहां पर इसी परंपरा का बरकरार रखते हुए हिंदू धर्म में हर साल जन्माष्टमी पर इस प्रथा को अपनाया जाता हैं। इस दिन घरों और चौपालों में हांडी को दही से भरकर ऊपर एक रस्सी से बांधकर लटका दिया जाता है।

घर में आप इन तरीकों से सजाएं मटकी

दही हांडी पर मट़की को सजाने के लिए आप इन चीजों और तरीकों को अपना सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

US Pilot Rescued: ईरान के जबड़े से अपने पायलट को बचा लाया अमेरिका, F-15 गिरने के बाद रेस्क्यू, एक की तलाश जारी

Priyanka Chaturvedi का राज्यसभा कार्यकाल खत्म, खरगे और पीएम मोदी से मुलाकात चर्चा में

महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें

सफलता, रिश्तों और बीमारी के बीच उलझी जिंदगी, जानें कैसे अकेलेपन में खत्म हुई परवीन बॉबी की दर्दभरी कहानी

1- गोटा-पट्टी के साथ लेस और कांच

सबसे पहले एक सादी मटकी लें. फिर उसे सजाने के लिए अलग अलग रंग के मोती और स्टोन ले लें. इसे बाद मटकी को किसी रंग से पेंट कर दें या फिर कोई रंगीन पेपर उसपे चिपका दें. इसके बाद मटकी के बीच में गोटा पट्टी का प्रयोग करते हुए एक लेयर बना लें. फिर कांच के छोटे छोटे पीस लेकर सही दूरी बनाते हुए एक और लेयर कर लें. सबसे आखिर में लेस के साथ भी एक लेयर बना लें. इस तरीके से आपकी मटकी सुंदर और सबसे अलग दिखाई देगी.

दही हांडी की मटकी सजाने के तरीके (सौ,.सोशल मीडिया)

2- मोती-स्टोन से सजाएं

घर में रखे हुए मोती और स्टोन का प्रयोग करते हुए आप सब बहुत सुंदर और खूबसूरत मटकी को सजा सकते हैं. सबसे पहले मटकी को किसी रंग से पेंट या फिर कोई रंगीन पेपर चिपका दें. फिर अपने मनपसंद मोतियों और स्टोन का यूज का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक डिजाइन बना लें.

3-फूलों की मदद से सजाएं

अपनी मटकी को सुंदर और आसान तरीके से सजाने के लिए सबसे बढ़िया उपाय है फूलों का प्रयोग करना. फूलों और उनकी मालाओं का इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहे फिर पूल गेंदे के हो या फिर अन्य कोई भी. ध्यान रखें कि सजावट के लिए आपको छोटे फूलों का प्रयोग करना है. इसमें आप फूलों की माला को गोलाकार में मटकी पर लगाएं. इसी तरह फूलों की मालओं से मटकी अत्यंत सुंदर दिखाई देगी।

Decorate the pot of dahi handi with these things from home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2024 | 12:13 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.