Dandiya Night Makeup: डांडिया नाइट के लिए 5 आसान मेकअप टिप्स, एथनिक लुक में लगेंगी खूबसूरत

Garba Makeup Look: नवरात्रि की डांडिया नाइट में चनिया-चोली या लहंगे के साथ मेकअप भी खास होना चाहिए। ग्लोइंग बेस, शिमरी आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर, ब्लश और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक से पाएं खूबसूरत गरबा लुक।
Dandiya night makeup tips ethnic look.
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

Highlights:

  • डांडिया नाइट के लिए हल्का और टिकाऊ मेकअप चुनें।

  • शिमरी आईशैडो और विंग्ड आईलाइनर से आंखों को बनाएं खास।

  • ब्लश और लंबे समय तक टिकने वाली लिपस्टिक से लुक पूरा करें।

Long Lasting Makeup: नवरात्रि में डांडिया नाइट के लिए अगर आपने चनिया-चोली या एथनिक आउटफिट तैयार कर लिया है, तो अब मेकअप भी खास होनी चाहिए। गरबा खेलते समय मेकअप खूबसूरत दिखने के साथ लंबे समय तक टिका भी रहना चाहिए। ऐसे में ये 5 आसान मेकअप टिप्स आपके फेस्टिव लुक को खास बनाने में मदद करेंगी।

1. ग्लोइंग बेस से करें शुरुआत

Garba Makeup Tips
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

सबसे पहले चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइजर और जरूरत के मुताबिक सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद हल्का फाउंडेशन या टिंटेड बेस इस्तेमाल करें। पसीना आने पर मेकअप को संभालने के लिए थोड़ा सेटिंग पाउडर लगाएं।

2. शिमरी आईशैडो से सजाएं आंखें

Garba Makeup Tips
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

डांडिया नाइट के लिए गोल्ड, ब्रॉन्ज या कॉपर शेड्स अच्छे लगते हैं। इन्हें पलकों पर लगाएं और आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा गहरा रंग मिलाएं। इससे आंखें उभरी हुई दिखेंगी।

3. विंग्ड आईलाइनर से पाएं अट्रैक्टिव लुक

Garba Makeup Tips
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

आंखों को डिफाइन करने के लिए विंग्ड आईलाइनर लगाएं। मस्कारा से पलकों को घना लुक दें। लंबे समय तक डांस करने की योजना है, तो वॉटरप्रूफ आई मेकअप चुन सकती हैं।

4. ब्लश से चेहरे पर लाएं ताजगी

Garba Makeup Tips
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

गालों पर पीच या रोज पिंक ब्लश लगाएं। हल्का हाइलाइटर गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि चमक इतनी ही हो कि चेहरा दमके, मेकअप जरूरत से ज्यादा भारी न लगे।

Dandiya night makeup tips ethnic look.
40+ Skin Care: 40 की उम्र के बाद त्वचा को सिर्फ ग्लो नहीं, पोषण भी चाहिए, चंदन-जौ का ये फेस पैक करेगा कमाल

5. लिपस्टिक और सेटिंग स्प्रे से करें फिनिशिंग

Garba Makeup Tips
नवरात्रि मेकअपफोटो.सोशल मीडिया

अपने आउटफिट के हिसाब से रोज, बेरी या रेड लिपस्टिक चुनें। आखिर में सेटिंग स्प्रे लगाएं, ताकि मेकअप ज्यादा देर तक टिकी रहे। साथ में लिपस्टिक और ब्लॉटिंग पेपर रखना न भूलें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com