सर्दियों में नारियल तेल जम जाता है? जानिए कांच या प्लास्टिक में कौन सा कंटेनर होता है सही
How To Store Coconut Oil: नारियल तेल, सर्दियों के मौसम में सुरक्षित रहे और जमे नहीं इसके लिए आपको कंटेनर का सही तरह के चयन करना चाहिए। नारियल तेल को प्लास्टिक या कांच किस कंटेनर में रखना सही होगा।
- Written By: दीपिका पाल
नारियल तेल के लिए कंटेनर (सौ. डिजाइन फोटो)
Coconut Oil Container: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान ठंडा होने का असर शरीर के अलावा कई चीजों पर नजर आता है। नारियल का तेल इस लिस्ट में पहली बार आता है जिसे ठंडी इंसानों से ज्यादा लगती है यानि जम जाता है। ठंड के मौसम में लोग सिर या शरीर में लगाने और खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भरपूर रूप से करना चाहते है लेकिन जमने की वजह से नारियल तेल किसी काम का नहीं होता है।
नारियल तेल, सर्दियों के मौसम में सुरक्षित रहे और जमे नहीं इसके लिए आपको कंटेनर का सही तरह के चयन करना चाहिए। नारियल तेल को प्लास्टिक या कांच किस कंटेनर में रखना सही होगा चलिए जान लेते है इसके बारे में।
जानिए नारियल तेल को किस कंटेनर में रखें
यहां पर सर्दियों में नारियल तेल को किस कंटेनर में रखना सुरक्षित होगा इसके बारे में बताया गया है। नारियल तेल को हमेशा ताजा और जमने से बचाने के लिए सही कंटेनर या बर्तन का चयन करना चाहिए। नारियल तेल को स्टोर रखने के लिए कांच का कंटेनर या बर्तन सबसे सही माना गया है। इस कांच के बर्तन में नारियल तेल रखने से नारियल तेल के प्राकृतिक गुण खराब नहीं होते है। यहां पर कांच को नॉन रिएक्टिव यानि बिना प्रतिक्रिया के मटेरियल माना गया है। इस वजह से तेल को कांच के कंटेनर में रखने से उसकी शुद्धता, ताजगी और खूश्बू कम नहीं होती है वहीं पर यह तेल लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इस बर्तन में नारियल तेल को रखने से जमने के बाद पिघलाना भी सही होता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
सीधे धूप में रखने से नुकसान
कांच के बर्तन में नारियल तेल सुरक्षित तो होता है लेकिन इस कंटेनर को सीधे धूप में रखने से बचाना चाहिए। दरअसल कांच के बर्तन में नारियल तेल रखने से ऑक्सीजन उसके अंदर नहीं जा पाती. कांच हवा और ऑक्सीजन के लिए एक रुकावट की तरह काम करता है, जिससे नारियल तेल ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है और जल्दी खराब नहीं होता। वहीं पर बताते चलें कि, कांच की सतह बंद होती है जिसमें किसी प्रकार के छेद नहीं होते है। इसमें अगर नारियल तेल या तेज गंध वाले मसाले रखते हैं, तो तेल या गंध के कण कांच की सतह के अंदर नहीं जाते है और नारियल तेल को खराब नहीं करते है।
ये भी पढ़ें- अच्छी नींद और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है व्हाइट नॉइज, जानिए कितने डेसिबल की नॉइज होती है बेहतर
प्लास्टिक में नारियल तेल नहीं रखें
अक्सर नारियल का तेल प्लास्टिक की बोतल में आता है। यह नुकसानदायक माना गया है। दरअसल प्लास्टिक के कंटेनर में BPA जैसे खतरनाक रसायन हो सकते हैं। इसे गर्म करके पिघलाने से प्लास्टिक के सूक्ष्म हानिकारक कण तेल में घुल जाते है और नुकसान करते है। प्लास्टिक के कंटेनर या बोतलों में BPA और फ्थेलेट्स जैसे रसायन होते हैं, जो तेल की शुद्धता और ताजगी के लिए सही नहीं माने जाते।
