Chanakya Niti: घर बनाने के लिए जगह चुन रहे हैं? पहले चाणक्य की ये 4 बातें जरूर चेक कर लें

House Buying Tips: अपना घर बनाने या खरीदने से पहले सिर्फ कीमत और लोकेशन देखना काफी नहीं है। चाणक्य नीति में भी रहने की जगह का चुनाव करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
Chanakya niti house buying place to live 4 things.
चाणक्य नीतिफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chanakya Niti For Home: अपना घर खरीदना या बनाना जिंदगी के बड़े फैसलों में से एक होता है। ऐसे में केवल घर की कीमत, साइज या सुंदरता ही नहीं, बल्कि उसके आसपास का माहौल और जरूरी सुविधाएं भी देखना जरूरी है।

चाणक्य नीति से जुड़े एक प्रसिद्ध श्लोक में ऐसी जगह पर रहने से बचने की सलाह दी गई है, जहां आजीविका, विद्वान लोग, शासन-व्यवस्था, नदी और वैद्य जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध न हों। वर्तमान समय में इस विचार को अपनी जरूरतों के हिसाब से समझते हुए इन 4 बातों का ध्यान रखें।  

आसपास रोजगार और बाजार की सुविधा हो

चाणक्य के विचार में रहने की जगह ऐसी होनी चाहिए जहां आजीविका के साधन हों। पुराने समय में इसका संबंध व्यापार और रोजगार के अवसरों से था। आज इसे नौकरी, कारोबार, बाजार और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की उपलब्धता है। घर ऐसी जगह हो जहां आने-जाने की सुविधा हो और कामकाज के लिए बहुत ज्यादा दूर न जाना पड़े।  

आसपास अच्छे और समझदार लोग हों

चाणक्य नीति में विद्वान और अच्छे लोगों की उपस्थिति को जरूरी बताया गया है। इसका अर्थ यह है कि घर चुनते समय आसपास के सामाजिक माहौल को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पड़ोस कैसा है, आसपास रहने वाले लोगों का व्यवहार कैसा है और बच्चों के लिए माहौल कैसा है- इन बातों की जानकारी घर खरीदने से पहले ले लेनी चाहिए।  

Chanakya niti house buying place to live 4 things.
Brain Rotting: लगातार फोन चलाने से बिगड़ सकता है फोकस, दिमाग को एक्टिव रखने के लिए अपनाएं 5 आदतें

सुरक्षा और व्यवस्था ठीक हो

मूल श्लोक में राजा की उपस्थिति का उल्लेख मिलता है, जिसे उस समय की शासन-व्यवस्था से जोड़कर समझा जाता था। आज के परिवेश में इसका अर्थ ऐसी जगह है, जहां कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हो। घर खरीदने से पहले इलाके की सुरक्षा, सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ यह भी देखना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर पुलिस, प्रशासन या दूसरी जरूरी सेवाएं कितनी आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।

स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाएं पास हों

चाणक्य से जुड़े इस श्लोक में वैद्य यानी डॉक्टर का भी वर्णन मिलता है। आज के समय में घर चुनते समय अस्पताल, डॉक्टर, मेडिकल स्टोर और दूसरी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता भी प्रैक्टिकली जरूरी है। खासकर परिवार में बच्चे, बुजुर्ग या किसी हेल्थ प्रॉब्लम वाले लोग रहते हों, तो अस्पताल और डॉक्टर की उपलब्धता को प्राथमिकता देना बेहतर है। स्कूल, बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं भी घर के आसपास होनी जरूरी है।

Chanakya niti house buying place to live 4 things.
World Hydrogen and Fuel Cell Day: पेट्रोल-डीजल के बिना चलने वाली तकनीक? हाइड्रोजन फ्यूल सेल कैसे करता है काम

पानी है बेहद जरूरी

चाणक्य से जुड़े मूल श्लोक में नदी का भी वर्णन मिलता है। प्राचीन समय में नदी पीने के पानी और जीवन-यापन का स्त्रोत होती थी। घर खरीदते समय पानी की उपलब्धता, जल निकासी और बारिश के दौरान इलाके में जलभराव जैसी बातों की भी जांच करनी चाहिए।

घर की कीमत से ज्यादा जरूरी है माहौल

घर केवल चार दीवारों का नाम नहीं है। जिस इलाके में परिवार ताउम्र रहने वाला है, वहां रोजगार, सुरक्षा, पड़ोस, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजमर्रा की जरूरतों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com