National Best Friend Day: हर राज का साथी, हर मुश्किल का हमसफर, आज है बेस्ट फ्रेंड को सेलिब्रेट करने का दिन

National Best Friend Day 2026: 8 जून को अमेरिका में नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जाता है, लेकिन अब यह कई अन्य देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है। क्या होते है दोस्ती के मायने?
Celebrate national best friend day with these lovable quotes
नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

National Best Friend Day 2026: दुनिया के खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है, दोस्ती का रिश्ता। दोस्तों के सामने हम अपना मन खोलकर रख देते हैं। दोस्त के साथ किसी भी बात को शेयर करने में झिझक नहीं होती है।

वक्त के साथ दोस्ती गहरी होती जाती है और फिर यह फ्रेंड से बेस्ट फ्रेंड में बदल जाती है। दोस्‍ती को लेकर कई मिसालें दी जाती हैं। कहा जाता है कि जिनके जीवन में एक बेस्‍ट फ्रेंड हो, वह किस्मत वाला होता है।

कैसे शुरू हुआ नेशनल बेस्ट फ्रेंड को सेलिब्रेट करने का दिन

इस दिन के शुरूआत के पीछे कोई कहानी नहीं है, न कोई सटीक वजह है। हम सबका का एक बेहद करीबी दोस्त होता है, जिस पर हम आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। कहते हैं साल 1935 में अणेरिका में कुछ लोगों ने इस दिन को मनाना शुरु किया। इस दिन एक-दूसरे के साथ ज्यादा टाइम बिताते हैं औऱ एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं।

एक अच्छे और सच्चे दोस्त के होने से जीवन में क्या बदलाव आता है

  • इमोशनल स्पोर्ट

एक अच्छा दोस्त आपकी लाइफ के हर उतार-चढ़ाव में आपके साथ होता है। इस तरह का सपोर्ट हर किसी को अपनी लाइफ में चाहिए ही होता है। किसी भी बात को बिना दोबारा सोचें अगर आप किसी के साथ साझा कर सकते हैं, तो वो दोस्त होता है।

  • कनेक्टिड

एक सबसे अच्छा दोस्त वह होता है जिससे आपका कनेक्शन ऐसा होता है, जिसे दूसरे समझ नहीं सकते। वक्त कैसा भी हो सुख-दुख में आपको पता होता है कि आपका दोस्त आपके लिए हमेशा अवेलेबल हैं।

  • आत्म-सम्मान बूस्ट

आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो सोचता है कि आप जरूरी हैं, जो आपकी राय चाहता है और आपकी कंपनी को इम्पोर्टेस देता है। इन सभी चीजों की वजह से आप सम्मान बूस्ट होता है।

  • ईमानदार ओपिनियन

सबसे अच्छे दोस्त वे हैं जो आपको बताएंगे कि वाकई लाइफ में आपके लिए क्या जरूरी है। वे इधर-उधर की बातें नहीं करते या झूठा प्रोत्साहन नहीं देते। आपको सच बोलकर आप की गलतियों या आपकी कमियों को भी अपनाते हैं औऱ उन्हें सुधारने में भी आपका साथ देते हैं।

  • भरोसेमंद

किसी दूसरे व्यक्ति पर पूरी तरह भरोसा करने का आत्मविश्वास होना अच्छी बात है। वहीं सबसे अच्छा दोस्त हमेशा आपका साथ देगा और आपके लिए हमेशा ईमानदार भी रहेगा।

बेस्ट फ्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
बेस्ट फ्रेंड (फोटो.सोशल मीडिया)
  • कब मनाया जाएगा बेस्ट फ्रेंड डे

एक सच्चे दोस्त के साथ आपका रिश्ता भले ही खून का नहीं होता, लेकिन वह आपके सुख-दुख का साथी होता है। 8 जून को हर साल नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे मनाया जाता है। आज का दिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने का है। आज का दिन दोस्तों को यह बताने का है कि आपके जीवन में उनकी क्या इंपोर्टेंस है।

बेस्ट फ्रेंड को इन प्यारे संदेशों से कर सकते हैं विश

दोस्तों की दोस्ती में कभी कोई रूल नहीं होता है,

और ये सिखाने के लिए कोई स्कूल नहीं होता है.

हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे!

भगवान जिन्‍हें खून का रिश्‍ता बनाना

भूल जाया करते हैं,

उन्‍हें सच्‍चा दोस्‍त बनाकर

गलती सुधार लिया करते हैं.

हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे!

-सबसे अलग, सबसे न्‍यारे हो आप,

तारीफ कभी पूरी ना हो, इतने प्‍यारे हो आप,

आज पता चला कि जमाना क्‍यों जलता है मुझसे,

क्‍योंकि आखिर आप जो दोस्‍त हमारे हो यार.

हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे!

नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे (फोटो.सोशल मीडिया)

करना है खुदा से गुजारिश,

तेरी दोस्‍ती के सिवा कोई बंदगी ना मिले,

हर जनम में मिले दोस्‍त तेरे जैसा,

या फिर जिंदगी ना मिले.

हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे!

एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते,

कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,

आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,

कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते.

हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे!

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com