Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप लड्डू गोपाल का जन्मदिन मनाना चाहते हैं खास, तो इन तरीकों से सजाएं घर का मंदिर

हम जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम से 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाने वाला हैं। इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ प्रात: काल में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं औऱ इस दिन पूजा के साथ ही दही हांडी भी बच्चों और बड़ों के द्वारा फोड़ी जाती है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 25, 2024 | 08:27 AM

जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं घर (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जैसा कि, हम जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम से 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाने वाला हैं। इस दिन भक्त विधि-विधान के साथ प्रात: काल में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं औऱ इस दिन पूजा के साथ ही दही हांडी भी बच्चों और बड़ों के द्वारा फोड़ी जाती है। जन्मोत्सव को खास मनाने के लिए हर कोई खास तैयारी करते हैं लेकिन अगर आप घर में नंदलाला का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का प्लान कर रहे हैं तो इस अवसर इन खास तरीकों को अपनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं, इस अवसर पर भव्य सजावट और दिव्य प्रसाद का आयोजन भी किया जाता है, जो इस उत्सव को और भी खास बनाता है।

इन तरीकों से खास बनाएं जन्मोत्सव

1- जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए सबसे पहले घर की सजावट करना जरूरी होता है। इसके लिए आप रंगीन फूलों, झालरों, और दीपों से घर और पूजा स्थान को सजाएं।
2- पूजा करने के लिए इस दिन आपको सुबह उठकर सबसे पहने नहाकर साफ कपड़े पहनना चाहिए।इस दिन रंग का काफी महत्व होता हैं इसलिए सफेद या पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
3-इसके बाद अब आप एक सुंदर लड्डू-गोपाल की मूर्ति को पूजास्थल पर स्थापित करें, इस मूर्ति को खास वस्त्र पहनाएं और इसे फूलों से सजाएं।
4- इस दिन पूजन में भोग का महत्व होता हैं इसके लिए आप छोटे-छोटे लड्डू तैयार करके कान्हाजी को भोग में लगाएं।
5-जन्माष्टमी की पूजा में आवश्यक पूजन सामग्री में ताजा फूल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, और पान के पत्ते होना जरूरी होता है।
6-विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद अब आप कृष्ण भजन गाएं और दीपक की आरती करें, ‘श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी’ जैसे भजन इस दिन की पूजा का एक खास हिस्सा माना जाता हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

DC vs MI: सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का टारगेट

भारत के टेक सेक्टर में बढ़ती छंटनी: ओवरहायरिंग का असर या AI का दबाव?

दिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल

जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं घर (सौ.सोशल मीडिया )

7-इस दिन पूजा में दीपक जलाकर धूप अर्पित करें ऐसा करने से वातावरण पवित्र और स्वस्थ बनता है।
8-भगवान कृष्ण को फलों और फूलों का भी भोग अर्पित करें, यह उनकी पूजा का एक जरूरी हिस्सा है।
9- इस दिन कान्हाजी का पूजन समाप्त करने के बाद रात में कान्हाजी के जन्म के समय कार्यक्रम आयोजित करें और कृष्ण जीवन से जुड़ी कथा सुनाएं।
10- जन्माष्टमी के दिन विशेष रासलीला और नृत्य का आयोजन करें, बच्चों के लिए कृष्ण के जीवन से जुड़े नृत्य और नाटक का आयोजन भी कर सकते हैं।
11- जन्माष्टमी पर दान का महत्व होता हैं गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें इतना ही नहीं मंदिरों में सेवा कार्य में भाग लेकर आयोजन को सफल मनाएं।

Celebrate laddu gopals birthday in these special ways

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 08:27 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.