In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Bring This Form Of Ganesh Lakshmi Home On Diwali Happiness And Prosperity Will Reside In The House
दीपावली पर घर लाएं इस रूप के गणेश-लक्ष्मी, घर में बसेगी सुख-समृद्धि
- Written By: मृणाल पाठक
Updated On:
Nov 03, 2021 | 08:00 AM

File Photo
-सीमा कुमारी
दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ का त्योहार है। दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि एवं शुभता के देव गणपति की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे समाज में इस पूजा से जुड़ा एक विशेष विधान है कि, दीपावली पर लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति की पूजा होती है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
लेकिन, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से हमारा पूजन सफल होता है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानें इस धनतेरस पर आप गणेश-लक्ष्मी की कैसी मूर्ति घर लाएं –
- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, पूजाघर में रखने के लिए लक्ष्मी और गणपति की ऐसी मूर्तियां खरीदनी चाहिए, जिनमें दोनों का विग्रह अलग-अलग हो। एक साथ जुड हुए लक्ष्मी- गणेश की प्रतिमा नहीं खरीदनी चाहिए।
- लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि उनके हाथ से सिक्के गिर रहे हो। इन लक्ष्मी को धन लक्ष्मी कहा जाता है, धन लक्ष्मी का पूजन घर में धन-धान्य और समृद्धि लाता है।
- ऐसी मूर्ति खरीदें, जिसमें गणेशजी के हाथ में मोदक हो। ऐसी मूर्ति सुख और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
- दीपावली पर मिट्टी की बनी मूर्ति का पूजन करना सबसे शुभ माना जाता है। आप अष्टधातु, पीतल या चांदी की मूर्ति का भी पूजन कर सकते हैं। लेकिन, प्लास्टर ऑफ पेरिस या प्लास्टिक की मूर्ति का पूजन नहीं करना चाहिए।
- गणेश जी की प्रतिमा खरीदते समय ध्यान दे कि उनकी सूंड बाईं तरफ मुड़ी हुई हो और उनका वाहन चूहा मूर्ति में जरूर बना हुआ हो।
- पूजा करते समय गणपति और लक्ष्मी माता की मूर्ति घर की पूर्व दिशा, ईशान्य या ब्रह्म स्थान (घर का मध्य भाग) में रखें। यहीं बैठकर विधि पूर्वक पूजा करें।
- गणेश-लक्ष्मी बैठी हुई मुद्रा की ही मूर्ति का पूजन करना चाहिए। खड़ी हुई मुद्रा की मूर्तियां उग्र स्वभाव की विनाशक मानी जाती हैं।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार, मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति कहीं से खंड़ित या टूटी हुई न हो, ऐसी मूर्ति का पूजन करना अशुभ माना जाता है।
Bring this form of ganesh lakshmi home on diwali happiness and prosperity will reside in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 03, 2021 | 08:00 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














