Baby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए मॉडर्न, यूनिक और गहरे अर्थ वाले नाम ढूंढ रहे हैं, तो बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम आपको पसंद आएंगे। इन नामों के गहरे अर्थ है, जो सकारात्मकता से भरे हैं।
- Written By: रीता राय सागर
बेबी बॉय नेम (फोटो.एआई)
Bollywood Inspired Baby Boy Names: बच्चे के जन्म के पहले से ही परिवार का हर सदस्य बच्चे का नाम सोचने लगता है। यह पल हर माता-पिता के लिए भी खास होता है। आजकल के मॉर्डन जेनेरेशन के पेरेंट्स को बॉलीवुड से मिलते-जुलते नाम अधिक पसंद आते हैं।
ये नाम सुनने में भी मॉर्डन लगते हैं और इन नामों का बहुत गहरा अर्थ भी होता है। अगर आप भी न्यू पेरेंट्स है या आपके घर में नया मेहमान आया है, तो नीचे दिए गए नामों से प्रेरणा ले सकते हैं।
युग
अजय देवगन और काजोल के बेटे का नाम युग है। संस्कृत में इसका अर्थ काल, युग या नया दौर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
कभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
Alpha BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘अल्फा’, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई टेंशन
विआन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम विआन है। इस नाम का अर्थ ऊर्जा से भरपूर और जीवन से परिपूर्ण माना जाता है।
अव्यान
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी यह नाम काफी लोकप्रिय है। अव्यान का अर्थ दिव्य उपहार, पूर्ण और मजबूत व्यक्तित्व होता है।
रेयांश
यह नाम पिछले कुछ वर्षों में काफी पसंद किया जा रहा है। रेयांश का अर्थ भगवान की किरण या ईश्वर का अंश माना जाता है।
अयान
यह नाम कई बॉलीवुड परिवारों में लोकप्रिय है। अयान का अर्थ ईश्वर का उपहार, भाग्यशाली या भगवान का आशीर्वाद होता है।
आहिल
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे का नाम आहिल है। इस नाम का अर्थ राजकुमार या बुद्धिमान व्यक्ति माना जाता है।
नील
नील एक छोटा, आधुनिक और सदाबहार नाम है। इसका अर्थ नीला रंग, आकाश या भगवान शिव से जुड़ा माना जाता है।
युवान
यह नाम भी आजकल नए माता-पिता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। युवान का अर्थ युवा, मजबूत और ऊर्जा से भरपूर होता है।
ऋहान
ऋतिक रोशन के बड़े बेटे ह्रेहान के नाम का अर्थ है ईश्वर द्वारा चुना गया।
ऋदान
ऋतिक रोशन के छोटे बेटे का नाम ऋदान है, जिसका अर्थ है- बड़े दिल वाला व्यक्ति।
आरिक
अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने बेटे का नाम आरिक रखा है। संस्कृत में आरिक नाम का अर्थ राजाओं का राजा या शासकों का शासक होता है।
जैन
अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपने बेटे का नाम ज़ैन रखा है। इस नाम का अर्थ सुंदरता, गरिमा और कृपा होता है। यह एक छोटा, मॉडर्न और बेहद लोकप्रिय नाम है।
बच्चे का नाम चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
- ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ सकारात्मक हो।
- नाम का उच्चारण आसान हो।
- बहुत कठिन या भ्रमित करने वाले नाम से बचें।
- यदि चाहें तो जन्म राशि या परिवार की परंपरा के अनुसार भी नाम का चयन कर सकते हैं।
- ऐसा नाम चुनें जो भविष्य में बच्चे के व्यक्तित्व के साथ सहज लगे।
