- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Fennel Water In Summer
गर्मी के मौसम में सौंफ का पानी पीने का कमाल जानिए, लेकिन पीएं ‘इस’ समय, तभी मिलेगा लाभ
- Written By: सीमा कुमारी
गर्मियों में सौंफ का पानी किसी वरदान से कम नहीं होता है। आज हम आपको गर्मियों में सौंफ का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

गर्मियों में सौंफ का पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Fennel Seeds Water Benefits In Summer: उतर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आपको बता दें, इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में इस मौसम में शरीर में डिहाइड्रेशन, लू लगना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी होने लगती है।
तपती गर्मी में पसीना ज्यादा आता है जिसकी वजह से बॉडी में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आपके किचन में मिलने वाली कुछ मसाले आपकी मदद कर सकते हैं।
ये मसाले आपको हाइड्रेट रखने और आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। हम सौंफ की बात कर रहे हैं। गर्मियों में सौंफ का पानी किसी वरदान से कम नहीं होता है। आज हम आपको गर्मियों में सौंफ का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
सम्बंधित ख़बरें
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
क्यों मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है Mood Swings, जानें इसके कारण, लक्षण और उपाय
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
गर्मियों में सौंफ का पानी पीने के फायदे जानिए :
शरीर को रखता है ठंडा
गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। दरअसल, सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह बॉडी को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती है। साथ ही, पेट की गर्मी और जलन को भी शांत करती है। गर्मियों में इसका नियमित सेवन करने से लू और सिरदर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गर्मियों में सौंफ का पानी पीने से त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है। सौंफ में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। बालों को भी जड़ से मजबूत भी करते हैं।
पाचन-तंत्र को रखता है दुरुस्त
गर्मियों में सौंफ के पानी पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में करता मदद
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सौंफ का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह भूख को भी कंट्रोल करता है, जिससे ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
बॉडी को करे डिटॉक्स
सौंफ का पानी पीने से शरीर से toxins को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह लिवर और किडनी की सफाई करता है, जिससे त्वचा भी साफ और चमकदार बनी रहती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऐसे घर पर बनाएं सौंफ का पानी
एक चम्मच सौंफ को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। आप चाहें तो इसे हल्का गुनगुना भी कर सकते हैं। इसमें थोड़ा शहद और नींबू भी मिला सकते हैं।
Benefits of drinking fennel water in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMक्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
May 26, 2026 | 07:05 PMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














