Summer Footwear: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे फुटवियर चुनने में ये गलती? गर्मियों में ट्राई करें ये बेस्ट ऑप्शन
Best Footwear: गर्मियों के मौसम में गलत फुटवियर चुनना पैरों में दर्द, पसीना और स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। कई लोग स्टाइल के चक्कर में कम्फर्ट को नजरअंदाज कर देते हैं जो परेशानी बढ़ा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मियों में सही फुटवियर चुनती महिला (सौ. एआई)
Trendy Summer Footwear: गर्मी का सीजन आते ही वॉर्डरोब में कुछ जरूरी बदलाव किए जाते हैं। कपड़ों पर तो अक्सर सभी ध्यान देते हैं लेकिन जूतों या सही फुटवियर को लोग इग्नोर कर देते हैं। अगर आप भी इस सीजन स्टाइलिश और कंफर्ट चाहते हैं तो कुछ ट्रेंडी फुटवियर चूज कर सकते हैं।
भीषण गर्मी और उमस के कारण पैरों में पसीना आना, त्वचा का छिलना और दुर्गंध आना आम समस्याएं हैं। बंद जूतों में हवा का संचार कम होने से फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस सीजन में ऐसे फुटवियर का चुनाव करना चाहिए जो ब्रीदेबल हों और आपके लुक में चार चांद लगा दें।
एथलीजर सैंडल्स
आजकल एथलीजर सैंडल्स काफी ट्रेंड में हैं। ये न केवल स्पोर्ट्स लुक देते हैं बल्कि काफी हल्के भी होते हैं। इनका सोल ग्रिप वाला होता है, जिससे लंबी दूरी तक चलने में भी पैरों में थकान नहीं होती। आप इन्हें शॉर्ट्स, जींस या चिनोस के साथ आसानी से पेयर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
कूल फ्लिप-फ्लॉप्स और स्लाइडर्स
कैजुअल लुक के लिए फ्लिप-फ्लॉप्स से बेहतर कुछ नहीं। खासकर समुद्री तटों या शाम की सैर के लिए स्लाइडर्स और फ्लिप-फ्लॉप्स पहली पसंद बने हुए हैं। आजकल मार्केट में नियोन कलर्स और यूनिक प्रिंट्स वाले स्लाइडर्स उपलब्ध हैं जो गर्मियों की छुट्टियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
अगर आप जूतों का लुक चाहते हैं लेकिन गर्मी से भी बचना चाहते हैं तो ये जूते आपके लिए बेस्ट हैं। ये जूट या कैनवास मटेरियल से बने होते हैं जो पैरों को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इनका फैब्रिक इतना पतला होता है कि हवा अंदर-बाहर आसानी से आती-जाती रहती है।
यह भी पढ़ें:- Baisakhi 2026: सरसो दा साग से लेकर फिरनी तक, घर पर बनाएं ये हैं 5 सदाबहार पंजाबी डिशेज
कैनवास स्नीकर्स
चमड़े के जूतों की जगह इस सीजन में कैनवास स्नीकर्स को जगह दें। ये हल्के होते हैं और पसीने को सोखने की क्षमता रखते हैं। इन्हें धोना भी आसान होता है जिससे हाइजीन बनी रहती है। व्हाइट स्नीकर्स इस साल भी समर फैशन में टॉप पर हैं।
म्यूल्स और लोफर्स
ऑफिस या फॉर्मल मीटिंग्स के लिए म्यूल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनका बैक हिस्सा खुला होता है जिससे पैरों को घुटन महसूस नहीं होती। वहीं लोफर्स बिना मोजों के पहने जा सकते हैं जो आपको एक क्लासी और समर-रेडी लुक देते हैं।
गर्मियों में फुटवियर खरीदते समय हमेशा नेचुरल फैब्रिक और कुशन वाले सोल को प्राथमिकता दें। सिंथेटिक मटेरियल से बचें क्योंकि ये गर्मी को बढ़ाते हैं। गर्मी में चुने गए सही फुटवियर आपको कंफर्ट और स्टाइलिश लुक दोनों देते हैं।
