होली पार्टी में दिखना है सबसे जुदा? व्हाइट कुर्ती नहीं इन लेटेस्ट इंटो वेस्टर्न आउटफिट को करें स्टाइल
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में हर कोई स्टाइलिश और अलग दिखना चाहता है लेकिन हर बार सफेद कुर्ता पहनना जरूरी नहीं है। इस बार आप लेटेस्ट इंडो वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं, जो आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है और इसके साथ ही शुरू हो चुका है होली पार्टियों का सिलसिला। होली पर अक्सर हम सफेद रंग के एथनिक कपड़े पहनते हैं लेकिन इस साल फैशन ट्रेंड्स बदल चुके हैं। अब फैशन लवर्स पारंपरिक कपड़ों में मॉडर्न तड़का यानी इंडो-वेस्टर्न लुक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आउटफिट आइडियाज जो आपकी होली को स्टाइलिश बना देंगे।
अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो पहनने में हल्का हो और दिखने में बेहद क्लासी तो धोती पैंट के साथ क्रॉप टॉप एक बेहतरीन चुनाव है। इसके साथ एक लहरिया दुपट्टा या जैकेट कैरी करें। यह लुक डांस करने के लिए बहुत आरामदायक है और रंगों के बीच आपको एक दीवा वाला लुक देता है।
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
सफेद चिकनकारी कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम जैकेट का कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी वायरल है। आप कुर्ते को रिप्ड जींस या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं। डेनिम जैकेट न केवल आपको कूल लुक देगी, बल्कि यह रंगों के सीधे संपर्क से आपके कुर्ते को भी बचाएगी।
होली पार्टी में थोड़ा देसी तड़का चाहिए तो पेस्टल शेड्स के शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें। इसके साथ हैवी ईयररिंग्स और सनग्लासेस आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे।
इन दिनों को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं। एथनिक प्रिंट वाले को-ऑर्ड सेट होली के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ये दिखने में स्टाइलिश होते हैं और इनमें मूव करना काफी आसान होता है। इसे आप कलरफुल हेडबैंड के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
अपनी किसी भी पुरानी सिल्क या जयपुरी प्रिंट वाली स्कर्ट को एक सफेद शर्ट के साथ पेयर करें। शर्ट के बटन खुले रखकर नीचे एक नॉट बाँध लें। यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन आपको सबसे अलग और ट्रेंडी दिखाएगा।
