Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weight Loss के लिए बेहतरीन सब्जियों में से एक है ‘यह’ सब्जी, इन बीमारियों पर भी कर सकती कई कंट्रोल

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 13, 2023 | 06:20 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ‘टिंडा’ (Tinda) एक ऐसी सब्जी हैं। जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है ये बिना स्वाद बेकार की सब्जी हैं। लेकिन, जब आप इसके फायदे और गुणों के बारे में जान लेंगे तो सब्जी मंडी में निश्चित तौर पर इस सब्जी को खोजते फिरेंगे।

टिंडे की सब्जी का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में टिंडा को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। टिंडा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट

‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं

Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल

साथ ही टिंडा में फाइबर, विटामिन-C, आयरन, कैरोटीनॉयड, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। टिंडे की सब्जी का सेवन करने से वजन कम होता है। इसके अलावा, ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। तो आइए जानें टिंडे की सब्जी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको टिंडे की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि, टिंडे में पानी और फाइबर की  भरपूर मात्रा होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

आंखों के लिए टिंडे की सब्जी भी बेहद उपयोगी मानी जाती है। टिंडे की सब्जी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो रेटिना को स्वस्थ रखने में उपयोगी साबित हो सकते है।

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए टिंडे की सब्जी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि टिंडे की सब्जी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, यदि आप अपनी किडनी (kidney) को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो आज़मा कर देखें इस सब्जी को।

  

टिंडे की सब्जी का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि टिंडे की सब्जी विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होती है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

टिंडे की सब्जी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, टिंडे की सब्जी में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

Benefits of tinda vegetable tinda for weight loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2023 | 06:20 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.