Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट

Tamil Nadu Chunav: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं है। सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं जिनमें पूर्व गवर्नर तमिलिसाई का नाम भी है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 03, 2026 | 03:56 PM

भाजपा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tamil Nadu BJP Candidate List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने गठबंधन में शामिल 27 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का नाम नहीं है।

पिछले विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी की उम्मीदें बढ़ाने वाले अन्नामलाई को चुनावी मैदान से दूर रखना पार्टी की रणनीति में चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है। भाजपा का कहना है कि अन्नामलाई की भूमिका संगठन और चुनाव प्रचार में काफी व्यापक होगी। वहीं, अन्नामलाई को चुनाव से बाहर रखने के पीछे एआईएडीएमके के साथ उनके तनावपूर्ण रिश्तों को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

भाजपा की लिस्ट में यह नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में 27 नाम शामिल हैं। साथ ही इसमें कई प्रमुख नाम भी हैं जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसमें पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को भी मैदान में उतारा गया है, जबकि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर उत्तर सीट से टिकट मिला है। दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से ही इसी निर्वाचन क्षेत्र की मौजूदा विधायक हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, और राजनीतिक समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?

‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO

घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात

भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की; डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन अविनाशी (SC) से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/eaSpKZ28mp — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2026

27 सीटों पर बीजेपी लड़ रही चुनाव

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं, जिनके लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है। राज्य में अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने की कोशिश में बीजेपी, एआईएडीएमके की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है। इस गठबंधन में बीजेपी को 27 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ें: राघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ

भाजपा ने रणनीति पर दिया ज्यादा ध्यान

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने संख्या से ज्यादा रणनीतिक महत्व वाली सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है जहां उसके जीतने की बेहतर संभावनाएं हैं। गौरतलब है कि पिछले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी ने तमिलनाडु की केवल 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

Annamalai ticket cut not contesting election bjp list 27 candidate tamil nadu chunav 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • AIADMK
  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • K Annamalai
  • NDA
  • Tamil Nadu
  • Tamil Nadu Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.