-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Beauty Tips For Hariyali Teej
हरियाली तीज के दिन आपकी सुंदरता में लगेंगे चार चांद, अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
- Written By: रीना पंवार
हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो विशेष रूप से महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। इस दिन सुंदर दिखने और अपनी खूबसूरती निखारने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके आजमाती हैं। तीज पर कुछ घरेलू फेस पैक की मदद से आप भी दमकती त्वचा पा सकती हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाला ‘अखंड सौभाग्य’ का प्रतीक ‘हरियाली तीज’ का पावन पर्व इस बार 7 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं साज-श्रृंगार करके भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है।
हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो विशेष रूप से महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस खास दिन पर सुंदर दिखने और अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। जिन महिलाओं का ये शादी के बाद पहला व्रत होता है, वो इसके लिए काफी तैयारी करती हैं। इस दिन खूबसूरत लगने के लिए वो पार्लर जाकर फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप हरियाली तीज पर कुछ घरेलू फेस पैक की मदद से भी दमकती त्वचा पा सकती हैं। ऐसे में आइए जानें इन ब्यूटी टिप्स के बारे में-
हल्दी और बेसन फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार,अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप हल्दी और बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक बाउल में लेने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
सम्बंधित ख़बरें
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
आलू और गुलाब जल फेस पैक
आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 छोटे आलू को अच्छी तरह से पीस लें। आलू को पीसने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल लेकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर इसे सादे पानी से धों दें। इस फेस पैक की मदद से आपको इंस्टेंट निखार अपने फेस पर नजर आएगा।
हेयर केयर
हरियाली तीज से एक दिन पहले आप बालों को अच्छे से शैम्पू कर लें और कोई भी हेयर पैक लगाएं जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएं। हरियाली तीज पर पारंपरिक लुक के लिए आप चोटी, जूड़ा, या खुले लहराते बाल रख सकती हैं। इस दिन आप बालों में गजरा या फूलों का उपयोग करें इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
लेखिका- सीमा कुमारी
Beauty tips for hariyali teej
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
Jun 25, 2026 | 06:35 PMइंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:34 PMDal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें
Jun 25, 2026 | 06:29 PMचेतन ही नहीं, कई और लड़कों के साथ अश्लील चैट! केतन अग्रवाल के पिता का मंगेतर सिया गोयल पर सनसनीखेज आरोप
Jun 25, 2026 | 06:27 PMExplainer: रिंग ऑफ फायर या कुछ और…वेनेजुएला में क्यों आते हैं इतने खतरनाक भूकंप, क्या है इसके पीछे की साइंस?
Jun 25, 2026 | 06:24 PM26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
Jun 25, 2026 | 06:24 PMगड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














