आज मनाया जा रहा है बैसाखी का पर्व, जानिए सिख धर्म में इसका महत्व और किसानों से क्या है कनेक्शन
- Written By: दीपिका पाल
बैसाखी पर्व 2024 (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज देशभर में सिख धर्म (Sikh Community) का प्रमुख त्योहार बैसाखी पर्व (Baisakhi 2024) मनाया जा रहा है जो सिख धर्म के लोगों द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को भारत के उत्तर भारत पंजाब और हरियाणा में धूम धाम से मनाने की परंपरा होती है। इस साल 2024 में 13 अप्रैल यानि शनिवार को यह दिन मनाया जाता है।
जानिए बैसाखी की खास तिथि 2024
इस दिन बैसाखी शनिवार, अप्रैल 13, 2024 को बैसाखी संक्रान्ति का क्षण रात 9:15 मिनट पर होगा। इसे साल 2024 में शुभ योग माना जाता है जो सौभाग्य और शोभन योग्य इस बना रहा है इस साल के लिए शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
जानिए क्यों मनाते है यह दिन
बैसाखी का पर्व खुशियां मनाने का दिन होता है जहां पर मान्यता अनुसार वर्ष 1699 में, 13 अप्रैल के दिन सिखों के गुरु गोविन्द सिंह, सिखों के दसवें व अन्तिम सिख गुरु ने खालसा पन्थ की स्थापना की थी। उन्होंने उच्च एवं निम्न जाति-समुदायों के मध्य भेदभाव को गुरु गोविन्द सिंह, सिखों के दसवें व अन्तिम सिख गुरु ने इसे समाप्त किया था। इसके अलावा पंजाबी नव वर्ष बैसाखी के दिन से शुरू होता है इसे ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है माना जाता है। कहते है इस पर्व को लेकर मानते है कि, सर्दियां समाप्त हो रही हैं और गर्मियों का आगमन हो रहा है। इसके अलावा बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है. किसान अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं और खुशियां मनाते हैं।
क्यों होता है बैसाखी का किसान कनेक्शन
इस खास बैसाखी त्योहार को किसानों से जुड़ा माना जाता है। इस दिन किसान अपने पूरे साल में हुई फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं और कटाई करके घर जाते हैं. इस दिन दान का भी बहुत महत्व होता है. दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
