Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हींग’ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, जानिए कैसे?

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 19, 2022 | 08:31 AM
Follow Us
Follow Us:

-सीमा कुमारी

भारतीय रसोई में व्यंजनों में स्वाद और सुगंध जोड़ने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हिंग (Asafoetida) भी शामिल है।  हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते है।  हींग का सेवन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।  

नियमित रूप से हींग खाने से कई लाभ मिलते है, हींग में मौजूद औषधीय गुण पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) जैसी गंभीर समस्या को दूर कर सकते है। हींग में एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जिसका आपको फायदा मिलता है। आइए जानें हींग से होने वाले फायदे-

सम्बंधित ख़बरें

Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद

Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,पेट में दर्द होना और गैस बनने की शिकायत अक्सर लोगों को होती है। इससे राहत दिलाने में आपकी मदद हींग कर सकती है। हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो गैस और पेट दर्द में राहत देने का काम करते हैं। इसके अलावा सिर दर्द को भी कम करने में हींग हमारी मदद कर सकती है। हींग में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होने की वजह से ये सिर की रक्त वाहिकाओं की सजून को कम करती है, जिसकी वजह से ये हमारे सिर दर्द में राहत देने का काम करती है।

हींग के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको सिरदर्द से निपटने में मदद करते है। ये आपके सिर की रक्त वाहिकाओं में सूजन को कम करता है। सिर दर्द से राहत पाने के लिए थोड़ा सा हींग का पानी पिएं।

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम से व्यक्ति घिर जाता है। ऐसे में हींग में मौजूद एंटीवायरस तत्व सर्दी, खांसी-जुकाम में आराम देने का काम करते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी हींग मदद करती है। हींग में कोउमारिन नाम का पाया जाने वाला पदार्थ खून को जमने से रोकने में मदद करता है और खून को पतला करता है। इस वजह से हमारे बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने में ये मदद करता है। इसलिए हींग के सेवन की सलाह दी जाती है।

एक्सपर्ट्स बताते है कि,हिंग वॉटर आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। हाई मेटाबॉलिज्म दर का मतलब बेहतर वजन घटाने से है। हिंग का पानी पीने से आप जल्दी वजन कम कर सकते है। ये आपके शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रखता है और इसे आपके हृदय पर असर नहीं करने देता।

Asafoetida is very beneficial for health know how

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 08:30 AM

Topics:  

  • Asafoetida Benefits
  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.