गर्मी के मौसम में टैनिंग से निपटने के लिए लगाएं अपने हाथों से बना पपीता का फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा
पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन -C, विटामिन -A और विटामिन-B पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
पपीता फेसपैक (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पपीता एक ऐसा फल है जिसे खाने से जितने फायदे मिलते हैं, उतने ही लगाने से भी मिलते हैं। आपको बता दें, गर्मियों में धूप से हमारी स्किन बेहद खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना पपीता चेहरे पर लगाते हैं, तो आपको टैनिंग से मुक्ति और ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी। इसी के साथ आइए जानें घर में पपीता का फेशियल करने का तरीका बताएंगे जिसे घर पर करना भी बेहद आसान है।
जानिए चेहरे पर कैसे लगाए पपीता
1-ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले आपको पपीता से फेशियल करने के लिए आपको पका और जूसी पपीता लेना है। अब पपीते के सॉफ्ट क्यूब को मैश कर लें और इससे पेस्ट जैसा तैयार कर लें।
2-फेशियल के लिए आपको 1 कटोरी लेनी है उसमें आधा चम्मच शहद डालना है। इसमें आधा चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच चीनी मिलानी है।
सम्बंधित ख़बरें
Dark Circles Remedies: आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म! सोने से पहले कर लें ये 1 काम
रात में फेस मास्क लगाते समय इन गलतियों से बचें, वरना पड़ सकती हैं आपके चेहरे पर झुर्रियां
संतरे के छिलके और बची हुई कॉफी से पाएं पार्लर जैसा ग्लो, जानें घर पर जीरो वेस्ट फेशियल का तरीका
बस 5 रूपए के खर्चे से घर पर बनाएं ये तीन फेसवॉश, नहीं बिगड़ेगी चेहरे की रंगत मिलेगा फायदा ही फायदा
3-इसमें 1-2 चम्मच पपीता के पल्प से तैयार पेस्ट मिलाकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। लीजिए तैयार हो गया पपीते का फेस पैक।
4-आपको इसे फेस पर अप्लाई करते हुए हाथ से हल्की मसाज करनी है। पपीता के पेस्ट को पूरे फेस पर फेशियल की तरह ही मसाज करते हुए लगातार लगाना है। जब पूरा पेस्ट खत्म हो जाए तो चेहरे को 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
5-इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। आपके चेहरे पर फेशियल जैसा निखार आ जाएगा।
