पाचन के अलावा एनर्जी के लिए भी ‘मसाला नींबू शिकंजी’ है लाजवाब, जानिए कैसे बनाएं
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Aug 12, 2023 | 08:00 AM
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में ‘नींबू शिकंजी’ बहुत अच्छी लगती है। ये न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि इससे खूब सारी एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा, यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भी करता है। जैसे- पाचन या फिर गैस की दिक्कत यह हर चीज को बैलेंस करते देता है।
अगर आप एक गिलास शिकंजी गर्मियों के दिन में रोज पीते हैं तो आपको पेट से रिलेटेड बहुत सी समस्याएं कम नजर आएगी। नींबू शिकंजी बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन हम इसे अक्सर अमूमन एक ही तरीके से बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे स्पाइसी मसाला नींबू शिकंजी बनाने की रेसिपी-
सम्बंधित ख़बरें
45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा हाइड्रेटेड! बस शिकंजी में डालें ये 2 देसी चीजें, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
Bombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
सामग्री
नींबू – 1
पानी- 2 ग्लास
काला नमक- स्वादानुसार
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
पीसी हुई चीनी स्वादानुसार
आइस क्यूब
पुदीना- 4- 5 पत्तियां
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो ग्लास पानी लें। नींबू को चाकू से दो टुकड़ों में काट लें।
- अब पानी में नींबू के टुकड़े का रस अच्छी तरह से निचोड़ लें।
- भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाएं। अब शिकंजी को एक छलनी से छानकर गिलास में डालें।
- तैयार है नींबू की मसालेदार शिकंजी है। बर्फ के टुकड़े और पुदीना से गार्निश करक सर्व करें।
Apart from digestion masala lemon shikanji is also excellent for energy know how to make it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 12, 2023 | 08:00 AM
