Anti-Aging Skincare: बढ़ती उम्र में त्वचा को रखें जवां, डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए ये 6 इंग्रीडिएंट्स आएंगे काम

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र में झुर्रियां, महीन रेखाएं और त्वचा का रूखापन कम करने में कुछ स्किनकेयर इंग्रीडिएंट्स मदद कर सकते हैं। जानें स्किन स्पेशलिस्ट के बताए 6 जरूरी इंग्रीडिएंट्स और उनके फायदे।
Anti-aging skincare 6 ingredients for youthful skin
स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया

Anti-Aging Ingredients: उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां, महीन रेखाएं, झाइयां, रूखापन और स्किन इलास्टिसिटी कम होने लगती है। बाजार में एंटी-एजिंग के नाम पर कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स हैं, जो वाकई में त्वचा की देखभाल करके स्किन में उम्र के साथ आने वाले बदलावों को कम करते हैं।  

1. सनस्क्रीन: एंटी-एजिंग रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

अगर आप त्वचा पर उम्र बढ़ने के असर को धीमा करना चाहते हैं, तो सनस्क्रीन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सूर्य की यूवीए किरणें त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और त्वचा की इलास्टिसिटी कम करती हैं, जबकि यूवीबी किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। त्वचा विशेषज्ञ आमतौर पर एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

2. रेटिनॉल और रेटिनॉइड्स: फाइन लाइंस को कम करता है

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

रेटिनॉल और रेटिनॉइड्स एंटी-एजिंग प्रोडक्ट हैं। यह त्वचा की नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है और कोलेजिन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।  देखभाल में सबसे ज्यादा अध्ययन किए गए सक्रिय घटकों में शामिल हैं। इनके इस्तेमाल से कुछ लोगों को लालिमा, रूखापन, जलन या त्वचा में संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। इसलिए इन्हें धीरे-धीरे त्वचा की दिनचर्या में शामिल करना बेहतर होता है।

3. डिफेंसिन: त्वचा की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

डिफेंसिन एक तरह का पेपटाइड है, जो स्किन पर महीन रेखाओं, झुर्रियों, त्वचा की बनावट, ढीली त्वचा, झाइयों और ओपन पोर्स को कम करता है। इनके इस्तेमाल के 4 से 8 सप्ताह में स्किन पर बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

4. विटामिन सी और नियासिनामाइड: त्वचा का एंटीऑक्सीडेंट

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

विटामिन सी एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को कम करने और त्वचा के पिगमेंटेशन को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे सुबह सनस्क्रीन के नीचे इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

5. हायलूरोनिक एसिड: त्वचा को रखता है नम

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में हायलूरोनिक एसिड की मात्रा कम हो सकती है। इससे त्वचा कम भरी-भरी और ज्यादा रूखी दिखाई देती है। हायलूरोनिक एसिड त्वचा में नमी को लॉक रखता है।

Anti-aging skincare 6 ingredients for youthful skin
Female Body Temperature: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ठंड क्यों लगती है? शरीर में ही छिपे हैं इसके कारण

6. सेरामाइड्स: त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत करता है

Skincare Tips
स्किन केयरफोटो.सोशल मीडिया

सेरामाइड्स त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को मजबूत रखता है। उम्र के साथ इनके प्रोडक्शन में कमी आती है। सेरामाइड्स त्वचा में नमी बनाए रखने और बाहरी परत को सुरक्षित करता है। इसे हायलूरोनिक एसिड के साथ स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com