महाशिवरात्रि 2024 (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri 2024) के पावन पर्व को सर्वोत्तम माना गया है। शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मान्यता है कि इस विशेष दिन जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और निश्छल मन से शिव-पार्वती की आराधना करते हैं उनके सभी रोग-शोक दूर हो जाते हैं।
पूजा-पाठ के अलावा भी महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते है, तो ऐसे में आइए जानें क्या हैं वो उपाय।