सिर्फ 5 रुपए की ये चीज करेगी जादू! सफेद बालों को जड़ से काला करने का ये तरीका कर देगा हैरान
Fitkari for Grey Hair: आजकल कम उम्र में सफेद बालों की समस्या आम होती जा रही है, जिसके पीछे तनाव, गलत खानपान और केमिकल प्रोडक्ट्स जैसे कारण हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ 5 रुपए की चीज काम आ सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
फिटकरी के साथ घरेलू नुस्खा अपनाते हुए महिला (सौ. एआई)
White Hair Home Remedy: कम उम्र में बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। केमिकल युक्त रंगों के बजाय घरेलू नुस्खे ज्यादा सुरक्षित होते हैं। रसोई और औषधीय गुणों में इस्तेमाल होने वाली फिटकरी सफेद बालों के लिए रामबाण साबित हो सकती है। यह न केवल बालों को काला करती है बल्कि स्कैल्प को भी साफ रखती है।
बदलते लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण आजकल युवाओं में भी ग्रे हेयर यानी सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग इसे छिपाने के लिए केमिकल वाले हेयर कलर्स का सहारा लेते हैं जो बालों को और ज्यादा डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में सिर्फ 5 रुपए की फिटकरी एक ऐसा सस्ता और सुलभ उपाय है जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाने की ताकत रखता है।
सफेद बालों पर कैसे काम करती है फिटकरी
फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। जब इसे बालों पर लगाया जाता है तो यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और मेलेनिन के उत्पादन में मदद कर सकती है। इसके नियमित और सही इस्तेमाल से बालों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे वापस आने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
फिटकरी और गुलाब जल का पेस्ट
फिटकरी को पीसकर इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। इस पेस्ट को सफेद बालों पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। यह तरीका बालों को काला करने के साथ-साथ उनमें चमक भी लाता है।
यह भी पढ़ें:- Valentine’s Day 2026: पुराने हो गए गिफ्ट्स और कैंडल लाइट डिनर? इस बार पार्टनर के साथ आजमाएं ये 5 यूनिक चीजें
फिटकरी का पानी
यदि आप पेस्ट नहीं लगाना चाहते तो एक गिलास पानी में फिटकरी का छोटा टुकड़ा डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें। बाल धोने से आधे घंटे पहले इसे बालों की जड़ों में स्प्रे करें। यह बाल धोने से भी ज्यादा आसान प्रक्रिया है।
सावधानियां भी हैं जरूरी
फिटकरी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फिटकरी की तासीर खुश्क होती है इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बालों को रूखा बना सकता है। यदि आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ है फिटकरी लगाने के बाद बालों में कंडीशनर या नारियल तेल का उपयोग जरूर करें ताकि नमी बनी रहे।
फिटकरी का नुस्खा रातों-रात असर नहीं दिखाता लेकिन अगर आप धैर्य के साथ हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्पष्ट अंतर महसूस होगा। यह महंगे पार्लर ट्रीटमेंट से कहीं बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।
