-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- After Decades Diwali Will Be Celebrated In Auspicious Coincidence After 27 Years The Coincidence Of Solar Eclipse On Deepawali
दशकों बाद शुभ संयोग में मनेगी दिवाली, 27 साल बाद दीपावली पर सूर्यग्रहण का संयोग
- Written By: नवभारत डेस्क

मुंबई: कोरोना काल के दो साल बाद इस वर्ष दिवाली (Diwali ) पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। अमावस्या दो दिन होने से आम लोगों में दीवाली पर लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Puja) को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कुछ विद्वानों में भी उदयातिथि को लेकर मतभेद देखने को मिल रहे थे जिससे असमंजस के हालात बन गए थे, लेकिन ‘मुहूर्त चिंतामणि’ का मंथन करने के बाद ज्योतिषी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि दीवाली 24 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।
ज्योतिष के अनुसार, प्रदोष काल और निशितकाल व्यापिनी अमावस्या में दीवाली मनाई जाती है। कई वर्षों बाद इस साल चित्रा नक्षत्र (Chitra Nakshatra) में दीपावली पड़ रही है, जो समग्र राष्ट्र और समाज के लिए सुख समृद्धि लाने वाली सिद्ध होगी। दीवाली के अगले दिन अमावस्या पर 27 साल बाद सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा।
हस्त-चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का सुखद संयोग
गौरतलब हो कि कार्तिक अमावस्या सोमवार 24 अक्टूबर को शाम 5:27 बजे से आरंभ होकर अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4:16 बजे तक रहेगी। हस्त नक्षत्र अपराह्न 2:41 मिनट तक होगा, इसके बाद दीपावली पूजा में चित्रा नक्षत्र का संचार होगा। हस्त-चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का सुखद संयोग रहेगा। ज्योतिष के अनुसार हस्त नक्षत्र लघु छित्र संज्ञक और चित्रा मृदु मैत्र संज्ञक है। दोनों नक्षत्र व्यापारी और उद्योग जगत को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुक्रवार को करें ये 4 आसान उपाय
क्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
प्रदोष और निशितकाल की अमावस्या श्रेष्ठ
ब्रह्मपुराण में प्रदोष काल से लेकर निशितकाल तक रहने वाली अमावस्या को श्रेष्ठ कहा गया है, अतः दीवाली 24 अक्टूबर सोमवार को निर्विवाद रूप से सारे देश में मनाई जाएगी। सोमवार को प्रदोष काल शाम 5:39 से रात्रि 8:15 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में ही मेष, वृष लग्न और अमृत चर की चौघड़िया विराजमान रहेगी। महानिशितकाल और सिंह लग्न में महालक्ष्मी पूजन करने के लिए अर्धरात्रि में सिंह लग्न 1:27 से 3:27 बजे तक तक का समय उत्तम रहेगा।
27 साल बाद सूर्यग्रहण का संयोग
दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक ग्रहण होगा जो देश के कई हिस्सों में दिखेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष पूर्व 1995 में हुई थी। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व आरंभ हो जाता है। इस हिसाब से 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि से ही सूतककाल आरंभ हो जाएगा। सूतक काल दिवाली की रात 2:30 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन 25 अक्टूबर की सुबह 4: 22 बजे समाप्त होगा।
लक्ष्मी पूजन मुहुर्त
- लक्ष्मीपूजन मुहुर्त शाम 7:26 से 8:39 बजे तक
- प्रदोष काल-शाम 6:10 से 8:39 बजे तक
- वृषभ काल-शाम 7:26 से 9:26 बजे तक
निशितकाल की पूजा
- रात 11:58 से सुबह 12:48 तक
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- चर, लाभ, अमृत- शाम 5:27 से 6:10 बजे तक
- शाम मुहूर्त (चर)-शाम 6:10 से 7:43 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ)-10:49 से 12:23 बजे तक
- उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) सुबह 1:56 से 6:36 बजे तक
[blockquote content=”कई सालों बाद चित्रा और हस्त नक्षत्र का सुखद संयोग इस दीवाली पर बन रहा है। देश की कुंडली की गणना करने से ज्ञात होता है कि इस वर्ष देश के खजाने पर धनलक्ष्मी की वर्षा तो होगी ही जनता जनार्दन की भी झोली भरेगी। ” pic=”” name=”- पं. रामप्रसाद मिश्र भृगुसंहिताचार्य “]
[blockquote content=”दीवाली पर बनने वाले ग्रहों का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि देश की अर्थव्यवस्था उन्नति पर होगी। साथ ही शेअर बाजार भी उछाल मारेगा। मेहनतकश लोगों का सम्मान होगा और प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की देखने को मिलेगी। ” pic=”” name=”-ज्योतिर्विद डॉ. बालकृष्ण मिश्र “]
After decades diwali will be celebrated in auspicious coincidence after 27 years the coincidence of solar eclipse on deepawali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनसुनवाई की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया
Aug 06, 2026 | 12:14 PMमुंबई: भाभा अस्पताल में आज ओपीडी बंद, BMC MARD के समर्थन में उतरे रेजिडेंट डॉक्टर; जानें क्या है मामला
Aug 06, 2026 | 12:12 PMAnushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Aug 06, 2026 | 12:06 PMराजघाट के मानव अवशेष बताएंगे काशी का प्राचीन इतिहास, राखीगढ़ी से आनुवंशिक संबंधों का होगा डीएनए विश्लेषण
Aug 06, 2026 | 12:02 PMआगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील
Aug 06, 2026 | 11:39 AMInvestment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
Aug 06, 2026 | 11:29 AMएक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई
Aug 06, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














