Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें

Desi Sharbat Drinks: गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए हम बता रहे हैं कुछ देसी समर ड्रिंक, जिससे शरीर को ठंडक मिलेगी।
6 Summer Drinks to combat scorching summer heat
गर्मी के लिए शरबत (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Summer Sharbat Drinks For Summer: भारत में हर वर्ष गर्मियों में पारा चढ़ता जा रहा है। इस मौसम में धूप, गर्मी, लू, पसीना और डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम होने लगती है। इस रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाले समर ड्रिंक है, जिसे पीकर लू व गर्मी से बचा सकता है।

गर्मी के मौसम में कुछ खास शरबत ऐसे होते हैं, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक देते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं। कई बार ज्यादा गर्मी में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना जरूरी चाहिए, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखे।

बेल का शरबत

हीटवेव के अलर्ट के बीच बेल का शरबत शरीर को तरावट देने का काम करता है। यह शरबत इस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है। बेल के फल से बनने वाला यह समर ड्रिंक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह लू से तो बचाता ही है, साथ ही पेट को ठंडक देता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसे बनाने के लिए बेल का पल्प निकालकर पानी के साथ मिलाएं और स्वादानुसार शक्कर डालें। इसके बाद अच्छे से मिक्स करके छान लें और यह तैयार हो जाता है।

कोकम शरबत

इस चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आप कोकम का शरबत भी पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और तेज गर्मी व लू से बचाता है। साथ ही यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। कोकम शरबत पाचन बेहतर करने के अलावा इम्युनिटी भी बूस्ट करता है। कोकम शरबत बनाने के लिए इसके पेटल्स को आधे घंटे के लिए पानी में सोक करें। फिर इसको छानकर स्वादानुसार, चीनी, भुने जीरे का पाउडर व काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।

सौंफ का शरबत

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में अगर आपको अपने शरीर को ठंडा रखना है, तो सौंफ का शरबत एक बढ़िया ऑप्शन है। यह हीटवेव के दौरान आपको लू से बचाएगा और पाचन बेहतर करने में भी मदद करता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मददगार है। इसे बनाने के लिए इसे थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें। इसके साथ ही धागे वाली मिश्री भी भिगोएं। एक मिक्सी में सौंफ और मिश्री के पानी को ब्लेंड करके छान लें, आपका सौंफ का शरबत तैयार है।

गोंद कतीरा शरबत

गोंद कतीरा यानी गर्मियों की हर तकलीफ का रामबाण इलाज! गर्मी के दिनों गोंद कतीरा को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह लू से बचाने में भी मददगार है, जिससे इसे हीटवेव के दौरान पीना फायदेमंद होगा। यह गट हेल्थ को भी दुरूस्त रखता है।

सत्तू का शरबत

गर्मियों में सत्तू का शरबत शरीर को ठंडक देता है। यह एक देसी पेय है। सत्तू भुने चने से बनाया जाता है, इसलिए इसमें प्रोटीन होता है। इसमें अपने स्वाद के अनुसार, नींबू, भुने जीरे का पाउडर व काला नमक ऐड किया जा सकता है। साथ ही इसमें भुनी हुई मूंगफली को क्रश करके डालने शरबत में एक क्रंच ऐड हो जाता है।

खस का शरबत

इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी व धूप से राहत देती है। खस गर्मी में बार-बार लगने वाली प्यास को शांत करता है। साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी व गैस को भी दूर भगाता है। खस सिरप को घर पर भी बनाया जा सकता है। हालांकि यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

Navbharat Live
navbharatlive.com