South Indian Hair Oil Recipes: साउथ इंडियन महिलाओं जैसे लंबे-घने बाल चाहिए, तो घर पर बनाएं ये 5 हेयर ऑयल

Hair Growth Remedies: अगर आपको भी लंबे-घने और शाइनी बालों का शौक है, तो घर पर बनाएं ये 5 हेयर ऑयल। नारियल तेल, आंवला, करी पत्ता, मेथी जैसी चीजों से बनने वाला यह तेल बालों को बेहतर पोषण देता है।
5 south indian hair oil recipes for hair growth.
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

Homemade Hair Growth Oil: साउथ इंडियन हेयर केयर में नारियल तेल, करी पत्ता, आंवला, मेथी और गुड़हल के फूल जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। इन्हीं पारंपरिक चीजों को मिलाकर घर पर ही हेयर ऑयल तैयार किए जाते हैं, जो बालों को पोषण, रूखापन हटाना और बाल झड़ने को रोकने में मदद करते हैं।

1. नारियल तेल, आंवला, करी पत्ता और मेथी

South Indian Hair Oil Recipes
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

  • 100 ml नारियल तेल

  • 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर

  • 1 बड़ा चम्मच भृंगराज पाउडर

  • 6-8 करी पत्ते

  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

बनाने का तरीका

नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें करी पत्ता और मेथी डालकर हल्का पकाएं। फिर आंवला और भृंगराज पाउडर डालें। करीब 3 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर छानकर बोतल में भरें। इसे सप्ताह में 2 बार बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं।

2. जोजोबा ऑयल, बादाम तेल और रोजमेरी

South Indian Hair Oil Recipes
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

  • 50 ml जोजोबा ऑयल

  • 50 ml स्वीट बादाम तेल

  • 8 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

  • 5 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल

  • 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

बनाने का तरीका

सभी चीजों को एक डार्क कांच की बोतल में मिलाएं। स्कैल्प पर थोड़ी मात्रा लगाकर करीब 10 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। 30-40 मिनट के लिए बालों पर लगी रहने दें और इसके बाद इसे एक माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की गंध तेज होती है, इसलिए इसकी मात्रा को कम रखें।

3. कैस्टर ऑयल, गुड़हल, मेथी

South Indian Hair Oil Recipes
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

  • 200 ml कैस्टर ऑयल

  • 2 बड़े चम्मच सूखे गुड़हल के फूल

  • 1 बड़ा चम्मच सूखा रोजमेरी

  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

  • 6-8 करी पत्ते

बनाने का तरीका

सभी चीजों को साफ और सूखे कांच के जार में डालें। इसे कुछ समय तक धूप में रहने दें। इससे तेल हर्ब्स के साथ इन्फ्यूज होगा। बाद में इसे छानकर इस्तेमाल करें। बालों में लगाने से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें।

4. आर्गन ऑयल, टी ट्री ऑयल और एलोवेरा

South Indian Hair Oil Recipes
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

  • 80 ml आर्गन ऑयल

  • 20 ml टी ट्री ऑयल

  • 6 बूंद सीडरवुड एसेंशियल ऑयल

  • 6 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

इसे इस्तेमाल करने का तरीका

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। करीब 20-30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद बाल धो लें। अगर आपका स्कैल्प सेंसेटिव है, तो एसेंशियल ऑयल को इस्तेमाल इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।

5 south indian hair oil recipes for hair growth.
Mehendi for Soft & Shiny Hair: मेहंदी में मिलाएं ये 7 चीजें, रूखे-बेजान बाल दिखेंगे सॉफ्ट और शाइनी

5. नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, मेथी और रोजमेरी

South Indian Hair Oil Recipes
होममेड हेयर ऑयलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री

  • 60 ml नारियल तेल

  • 40 ml कैस्टर ऑयल

  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

  • 5 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

बनाने का तरीका

नारियल और कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म करें और इसमें मेथी दाना डालें। कुछ देर धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें। तेल ठंडा होने पर छान लें और आखिर में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। शैंपू से पहले स्कैल्प पर लगाकर हल्की मसाज करें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com