-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- 5 Pre Wedding Shoot Ideas That Will Add Oomph To Your Pictures
Pre Wedding Photo Shoot: आपकी लव स्टोरी में चार चांद लगाने के लिए 5 शानदार प्री वेडिंग फोटो शूट आइडिया
- Written By: रीता राय सागर
Pre Wedding Photo Shoot Ideas: शादी से पहले के खास दिनों को यादगार बनाने के लिए प्री वेडिंग शूट एक कूल ट्रेंड है। इसके लिए ऐसी कई चीजें है, जिसे अपनाकर आप इन पलों को लाइफटाइम के लिए खास बना सकते है।

प्री वेडिंग फोटो शूट (सौ. पिंटरेस्ट)
Pre-Wedding Shoot Culture: मॉर्डन लाइफ में होने वाली शादियों में कई ऐसी रस्में होने लगी हैं, जो ट्रेडिशनल रिवाजों से अलग हैं। ज्यादातर ये इंस्टाग्रामेबल और फोटोजेनिक है। प्री-वेडिंग शूट भी होने वाले जोड़े की प्रेम कहानी को संजोने का एक पर्सनलाइज्ड तरीका है। जिसे आप जीवन में कभी भी देखेंगे, तो उस खास पल में पहुंच जाएंगे।
हर कोई इसे ट्रेंडी, यूनिक, एस्थेटिक, मिनिमल और मेमोरेबल बनाना चाहता है। इसके लिए लोकेशन, आउटफिट और समय सब कुछ मायने रखता है। जैसे आप इसे बीच, प्राचीन किला, नदी के किनारे, गार्डन, स्टुडियो या किसी मंदिर में भी करा सकते है।
बीच वेडिंग शूट
बीच फोटोशूट बेहद रोमांटिक और फिल्मी फीलिंग देती है, लेकिन इसके लिए समय महत्वपूर्ण है। गोल्डन आवर यानी सनराइज या सनसेट का समय इसके लिए बेहतर होगा। समंदर की सरसराहट में आप हाथों में हाथ डालकर, नंगे पांव बीच पर चलते हुए कई रोमांटिक पोज दे सकते है। इसके लिए अगर आप वेस्टर्न थीम चाहती हैं, तो ब्राइड टू बी फ्लोइ ड्रेस और ग्रूम टू बी कैजुअल वेयर पहन सकते हैं। अगर आप इसे ट्रेडिशनल लुक देना चाहती है, तो कॉटन साड़ी और तुर्ता पजामा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Brihaspati Dev: इन उपायों से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न, सभी परेशानियां होंगी दूर
Food Poisoning: खाने की किन 6 चीज़ों को फ्रिज में रखने से बढ़ जाएगा फूड पॉइजनिंग का खतरा, यहां जानिए
Muharram 2026: मुहर्रम में क्यों मनाया जाता है मातम? जानिए यौम-ए-अशूरा और कर्बला के इतिहास का सच
बीच प्री वेडिंग शूट
हाईटेक रूफ टॉप
शहर के रूफ टॉप पर मोनोक्रोमैटिक लुक में फोटोशूट एक अलग अनुभव देगा। हाई-राइज बिल्डिंग्स और लाइट्स इसमें एस्थेटिक ऐड करेंगी। इसके लिए क्लासी गाउन और फॉर्मल वेयर परफेक्ट रहेगा। इसे ओल्ड बॉलीवुड थीम पर भी शूट किया जा सकता है। इसमें भी गोल्डन आवर का टच दिया जा सकता है। इसके अलावा, अर्बन स्काइलाइन, हवाएं, सिटी लाइट्स बैकड्रॉप, रोमांटिक फोरहेड किस, सॉफ्ट किस व डांस स्पिन आपके फोटो में नया रोमांच जोड़ सकती है।
रूफटॉप प्री वेडिंग फोटोशूट (सौं पिंटरेस्ट)
ये भी पढ़ें- वर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, कैसे हो जाता है किसी और से प्यार? क्या कहते हैं आंकड़े
नेचर लवर
अगर आप दोनों अपनी कहानी में फ्रेशनेस और लाइफ जोड़ना चाहते हैं, तो प्रकृति से बेहतर कोई विकल्प नहीं। जंगल, पहाड़, झरने, पक्षी, खुला आकाश, नेचुरल लाइट के साथ किसी भी पोज में आपकी तस्वीर आकर्षक आएगी। इसके लिए कैजुअल वेयर बेस्ट रहेगा या फिर आप एक्सपेरिमेंट पसंद करती हैं, तो कई एक्सेसरीज ऐड कर इसे फॉरेस्ट थीम दिया जा सकता है। ओल्ड स्कूल स्टाइल में हैट, कैप, स्कार्फ, वाइड बेल्ट ऐड करके इसे रस्टिक लुक दिया जा सकता है।
प्राचीन मंदिर
अगर आप धार्मिक कपल है, तो मंदिर ये बेहतर कोई जगह नहीं। मंदिर का चुनाव फोटोशूट के लिए करना अपने आप में आपको एक आध्यात्मिक फील देगा। अगरबत्ती की खुशबू, फूलों की महक और दियों की रोशनी से माहौल परफेक्ट हो जाएगा। इसके लिए ऐसे मंदिर का चुनाव सही होगा, जो प्राचीन हो और फोटोशूट की अनुमति हो। इसके लिए ट्रेडिशनल वेयर में अनलिमिटेड ऑप्शन मौजूद है। सिल्क साड़ी से लेकर लहंगा तक। इसके लिए रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमरल्ड ग्रीन कलर बेस्ट होंगे। आपकी शूट में मंदिर का आर्किटेक्ट एक धार्मिक महत्व ऐड करेगा।
प्री वेडिंग शूट मंदिर (सौ. पिंटरेस्ट)
ऐतिहासिक इमारत
इतिहास की इमारतों को भी आप अपनी लव स्टोरी का हिस्सा बना सकते हैं। ये इमारत रीगल और रॉयल टच देंगी और बिना किसी खास एफर्ट के सॉफ्ट पोज के साथ आपकी तस्वीरें कमाल की लगेंगी। हिस्टॉरिकल शूट के लिए आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों हो सकते है। इसमें एंटीक ज्वेलरी, ब्रास आइटम, विंटेज मिरर या हेरिटेज फर्नीचर भी प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
हवामहल प्री वेडिंग फोटो शूट (सौ. पिंटरेस्ट)
5 pre wedding shoot ideas that will add oomph to your pictures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट
Jun 18, 2026 | 02:54 AMJungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jun 17, 2026 | 11:30 PMMP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Jun 17, 2026 | 11:23 PMPranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Jun 17, 2026 | 11:22 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
Jun 17, 2026 | 11:19 PMऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













