सोने के ये झुमके जीत लेंगे आपका दिल! सिर्फ 10 ग्राम में पाएं ब्राइडल लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइन
Gold Jewellery Trends: आजकल दुल्हनें हैवी ज्वेलरी की जगह हल्के लेकिन एलिगेंट डिजाइनों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। सिर्फ 10 ग्राम में मिलने वाले ये लेटेस्ट गोल्ड झुमके न सिर्फ बजट में फिट बैठते हैं, बल्कि ब्राइडल लुक को भी शाही और आकर्षक बना देते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
शादी का सीजन हो और गहनों की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। हर दुल्हन चाहती है कि उसके गहने भारी और रॉयल दिखें लेकिन बजट भी बना रहे। आज हम आपके लिए लाए हैं 10 ग्राम (1 तोला) सोने में बनने वाले ऐसे झुमका डिजाइन जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे।
राजस्थानी घूमर डिजाइन यह डिजाइन उन दुल्हनों के लिए है जो पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं। इसमें घूमर करती हुई महिला की आकृति और बारीक नक्काशी होती है। 10 ग्राम में यह डिजाइन काफी भरा हुआ और भारी लुक देता है।
Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
चांदबली गोल्ड झुमका चांद के आकार के ये झुमके आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस की पहली पसंद बने हुए हैं। इसे साड़ी या लहंगे, दोनों के साथ पहना जा सकता है। 10 ग्राम सोने में इसमें छोटी-छोटी मोतियों की लटकन इसे और भी ग्रेसफुल बनाती है।
टेम्पल ज्वेलरी झुमका साउथ इंडियन स्टाइल की ये ज्वेलरी अब उत्तर भारत में भी खूब पसंद की जा रही है। इसमें देवी-देवताओं (खासकर लक्ष्मी जी) की आकृति बनी होती है। सिल्क साड़ी के साथ ये झुमके बेहद रॉयल लगते हैं।
फ्लोरल लटकन झुमका यदि आप कुछ हल्का और मॉडर्न चाहती हैं, तो फूलों वाली डिजाइन बेस्ट है। इसमें ऊपर की ओर फूल और नीचे क्लासिक झुमकी होती है। यह वजन में हल्का महसूस होता है लेकिन दिखने में काफी ट्रेंडी है।
ब्राइडल नक्काशी झुमका इसमें सोने पर बहुत ही बारीक हाथ की कारीगरी की जाती है। 10 ग्राम में दो-लेयर वाले नक्काशीदार झुमके दुल्हन के कान की शोभा बढ़ा देते हैं।
