संजीव गोयनका ने कहा- मुझे पागल कहने वालों को मिला जवाब, IPL पर दिया हैरान करने वाला बयान

Sanjiv Goenka Big Statement: आईपीएल फ्रेंचाइजी LSG के मालिक संजीव गोयनका आए दिन चर्चा का कारण बन जाते हैं। अब वो आईपीएल में निवेश करने वाले बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं।
संजीव गोयकना का लखनऊ सुपर जायंट्स को खरीदने का कारण बताया
संजीव गोयनका और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjiv Goenka News: आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से ज्यादा चर्चा उसके मालिक संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) की होती है। आए दिन वो सोशल मीडिया में किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं। साल 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को खरीदा था। इस टीम को खरीदने के लिए उन्होंने 900 मिलियन डॉलर की रकम खर्च की थी। उनके इस निर्णय से हर कोई हैरान था। उस वक्त लोगों का कहना था कि आखिर संजीव गोयनका ने एक टीम को खरीदने के लिए इतने पैसे क्यों खर्च गिए।

दूसरी तरफ संजीव ने आईपीएल 2025 के दौरान एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत को खरीदने के लिए 27 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर दी थी। उनके इस फैसले ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया था। इसके साथ ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे। अब संजीव गोयनका ने इन्हीं सब बातों के उत्तर दिया है। इस दौरान उन्होंने ज्यादा पैसे खर्च करने की वजह का खुलासा किया है।

आईपीएल के बाद संजीव गोयनका ने इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में भी दस्तक दे दी है। हाल में ही उन्होंने इस लीग की टीम मैनचेस्टर ऑरिजिन्स में 70 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने इस दौरान आईपीएल की टीम LSG को खरीदने पर बात की।

जब मैंने IPL टीम खरीदी तो दुनिया में मुझे पागल समझा- संजीव गोयनका

संजीव गोयनका बताया है कि "जब मैंने आईपीएल की टीम खरीदने को लेकर 90 करोड़ का निवेश किया, तो पूरी दुनिया को लगा कि मैं पागल हो गया हूं। साढें तीन साल के बाद में इसकी कीमत शायद 1.5 अरब डॉलर हो गई है। आईपीएल एक बेजोड़ लीग है, लेकिन द हंड्रेड का विकास जारी रहेगा और हमें विश्वास है कि यह बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेंगी। आप नाम में बदलाव देखेंगे और हम निश्चित रूप से सुपर जायंट्स को इसमें शामिल करेंगे। यह एक ऐसी चीज है जिसे हम सुपर जायंट्स को अपने सभी फ्रेंचाइजियों में एकीकृत करने का प्रयास कर रहे हैं।

संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स का द हंड्रेड 2025 में अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस टीम की कप्तानी फिल साल्ट कर रहे हैं। हंड्रेड ने इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे 1 में जीत नसीब हुई है। वहीं, शेष 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त वो अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com