-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Forgot To Take His Wife Sadhana Singh Along
निशानेबाज: काफिले के साथ आगे बढ़ गए, मामी को ‘मामा’ कैसे भूल गए
- Written By: दीपिका पाल
Nishanebaaz- पूरे मध्यप्रदेश में ‘मामा’ कहलानेवाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ‘मामी’ को भूलकर काफिले सहित राजकोट के लिए रवाना हो गए थे। 1 किलोमीटर आगे जाने पर उन्हें अचानक याद आई।

मामी को ‘मामा’ कैसे भूल गए (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कुछ लोग भुलक्कड़ होते हैं तो किसी की मेमोरी रेजर शार्प होती है।उम्र के साथ कुछ लोगों की स्मरणशक्ति कमजोर हो जाती है।ऐसे व्यक्ति घड़ी, चश्मा, मोबाइल, पर्स, पेन कहीं भी रखकर भूल जाते हैं।स्मृतिभ्रंश या अल्जाइमर हो जाने पर बहुत बुरी हालत होती है।ऐसा व्यक्ति जब भटक जाता है तो उसे अपने शहर, घर, रिश्तेदारों के नाम भी याद नहीं आते.’ हमने कहा, ‘आज आप भुलक्कड़ों की बात क्यों कर रहे हैं? क्या आप कहना चाहते हैं कि नेता सत्ता पाने के बाद अपना चुनावी वादा भूल जाते हैं?’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आपने खबर पढ़ी होगी कि पूरे मध्यप्रदेश में ‘मामा’ कहलानेवाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ‘मामी’ को भूलकर काफिले सहित राजकोट के लिए रवाना हो गए थे।वो तो अच्छा हुआ कि 1 किलोमीटर आगे जाने पर उन्हें अचानक याद आई कि वह अपनी पत्नी साधना सिंह को अकेला छोड़ आए हैं।उन्होंने तुरंत 22 गाड़ियों का काफिला लौटाया और पत्नी से उनका पुनर्मिलन हुआ।यह अनोखा मामला है जिसमें हड़बड़ी की वजह से नेता बीवी को भी भूल जाता है.’ हमने कहा, ‘इसीलिए कुछ नेता अपनी पत्नी को साथ नहीं रखते।क्या आपने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को कभी अपनी पत्नी सीतादेवी के साथ देखा? क्या पूर्व पीएम चंद्रशेखर कभी अपनी वाइफ के साथ नजर आए?’
सम्बंधित ख़बरें
सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी
ब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: मंत्रियों की बैठक में हुआ मंथन, छोटे किसानों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, क्या नेता बनने से व्यक्ति धर्मपत्नी तक को भूल जाता है? पति-पत्नी का 7 जन्मों का साथ होता है।राजनीतिक गठबंधन के पहले वैवाहिक गठबंधन का ध्यान रखना चाहिए।पुरानी फिल्मों में हीरोइन गाती थी- भुला नहीं देना जी, भुला नहीं देना, जमाना खराब है भुला नहीं देना! जब वह विरह वेदना में रहती थी तो गाती थी- छोड़ गए बालम, मुझे हाय अकेला छोड़ गए! जब हीरोइन को शंका होती थी कि हीरो उसे भूलकर कहीं चल देगा तो गाने लगती थी- सैंयाजी बहियां छुड़ा के नहीं जाना रे!’ हमने कहा, ‘भूलने की आशंका से बचने के लिए हीरो-हीरोइन एक साथ गाते थे- इन रस्मों को, इन कसमों को, इन रिश्ते-नातों को मैं ना भूलूंगा- मैं ना भूलूंगी!’
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हिंदी में पत्नी को जीवन संगिनी और उर्दू में शरीक-ए-हयात कहते हैं।जिंदगी में कभी कभी भूल-चूक हो जाती है लेकिन उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में ही समझदारी है.’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Union agriculture minister shivraj singh chouhan forgot to take his wife sadhana singh along
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














