- Hindi News »
- India »
- Shivraj Singh Forgot His Wife In Junagadh Gujarat
पत्नी साधना को ही भूल गए शिवराज सिंह, याद आई तो काफिले के साथ लिया यू-टर्न
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जूनागढ़ में एक रोचक जल्दबाज़ी का शिकार हो गए। वे अपनी पत्नी साधना सिंह को पीछे छोड़कर 22 गाड़ियों के काफिले के साथ आगे आ गए थे।

पत्नी साधना के साथ शिवराज सिंह (Image- Social Media)
Shivraj Singh Chauhan: केंद्र सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुरडरात के जूनागढ़ में एक रोचक जल्दबाजी का शिकार हो गए। बीजेपी नेता अपनी पत्नी साधना सिंह को पीछे छोड़कर 22 गाड़ियों के काफिले के साथ राजकोट की तरफ रवाना हो गए। लगभग एक किलोमीटर का सफर तय करने के बाद उनको अचानक एहसास हुआ कि पत्नी तो साथ में हैं ही नहीं। इसके तुरंत बाद उन्होंने काफिला यू-टर्न लेकर मूंगफली शोध केंद्र वापस लौटे, जहां साधना सिंह प्रतीक्षालय में इंतज़ार कर रही थीं।
गुजरात दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
असल में, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ गुजरात के धार्मिक तथा शासकीय दौरे पर थे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और गिर के जंगल में शेरों को देखने के बाद शिवराज सिंह का शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में कार्यक्रम था, यहां पर उन्होंने किसानों और ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से बात की।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान की रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट थी और रास्ते की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए वो जल्दी में रवाना हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Explainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकार
PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
फेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
जल्दबाजी में थे शिवराज सिंह
मूंगफली शोध केंद्र में कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान हर थोड़ी देर में बार-बार मंच से घड़ी पर नजर डालते रहे। माइक पर उन्होंने खुद ही कहा कि राजकोट का रास्ता ठीक नहीं है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा। शिवराज सिंह ने भाषण संक्षिप्त किया और तेजी से काफिले के साथ रवाना हो गए।
प्रतीक्षालय में ही बैठी थीं पत्नी साधना
इस बीच, साधना सिंह गिरनार दर्शन के बाद वापस लौट चुकी थीं और प्रतीक्षालय में ही बैठी थीं। जब काफिला करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ गया, तब रास्ते में शिवराज को याद आया कि पत्नी तो साथ में हैं ही नहीं। उन्होंने तुरंत फोन पर संपर्क किया और फिर काफिले के साथ वापस लौटकर पत्नी साधना को साथ लिया और राजकोट के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- एक घर में 5 लाशें…अहमदाबाद से आई बुराड़ी-पंचकूला जैसी वारदात, मचा हड़कंप
बुधनी से पहली बार बने थे विधायक
शिवराज सिंह चौहान ने 1991 से 1992 तक अखिल भारतीय केशरिया वाहिनी का नेतृत्व किया। 31 साल की उम्र में भाजपा ने उन्हें बुधनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22,000 से अधिक मतों से हराया और विधानसभा पहुंच गए। चौहान को 1991 में भाजपा ने विदिशा संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा और उन्होंने इसमें भी विजय प्राप्त की। वह सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बन गए और अगले वर्ष यानी 1992 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव बन गए।
Shivraj singh forgot his wife in junagadh gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे जहरीली शराब कांड: भिवंडी से 5,929 किलो मेथनॉल जब्त, एफडीए ने गोदाम किया सील
May 31, 2026 | 11:43 AMपुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां
May 31, 2026 | 11:41 AMGold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में 2020 रुपये हुआ सस्ता सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 31, 2026 | 11:41 AMनागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














