मानसून में आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगी ये 5 जायकेदार चटनी, जानिए इनके खास फायदे
बारिश में पाचन की समस्या होती है इसके लिए आप खाने के साथ चटनी का सेवन कर सकते है। मानसून के मौसम में आप अपनी डाइट में 5 प्रकार की चटनी को शामिल कर सकते है जो आपके मुंह के स्वाद को बढ़ा देती है।
- Written By: दीपिका पाल
मानसून का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर बारिश की फुहार के साथ ही कुछ लजीज खाने का मन करता है। ठंडी फुहार के साथ जायकेदार खाने की इच्छा होती है। बारिश में पाचन की समस्या होती है इसके लिए आप खाने के साथ चटनी का सेवन कर सकते है। मानसून के मौसम में आप अपनी डाइट में 5 प्रकार की चटनी को शामिल कर सकते है जो आपके मुंह के स्वाद को बढ़ा देती है।
1- धनिए की चटनी- हरी चटनी की बात हो रही है तो धनिए से तैयार चटनी के भी फायदे होते है। यहां पर धनिये में विटामिन सी, विटामिन के और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आप धनिए पाचन सही करने के लिए सेवन कर सकते है। यहां पर धनिए की चटनी बनाने के लिए धनिया पत्ती, हरी मिर्च, थोड़ा सा लहसुन, नींबू का रस और नमक को एक साथ पीस लें। बेहद स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार होती है।
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
बूंदी का रायता खाकर हो चुके हैं बोर? इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 यूनिक रेसिपीज; खाने का स्वाद होगा दोगुना
2- पुदीने की चटनी- गर्मी में पुदीने का स्वाद लेना हर कोई पसंद करते है लेकिन पुदीना मानसून के लिए भी फायदेमंद होता है। पुदीने का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है तो वहीं पर पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। यहां पर आप डाइट में पुदीने की चटनी को शामिल कर सकते है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ ही शरीर में बीमारियों से लड़ने में मदद करने का काम करती है।
3. टमाटर की चटनी- किसी भी मौसम में टमाटर की चटनी खाना सही होता है। दरअसल टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत को बेहतर बनाता है। इस तरह ही लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है और कई बीमारियों के खतरे को टालता है। त्वचा के लिए भी टमाटर की चटनी का सेवन शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है।
4. लहसुन की चटनी- आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन की जायकेदार चटनी को बना सकते है। बारिश के मौसम में लहसुन की चटनी बेहद फायदेमंद होती है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो मानसून में होने वाले संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। यहां पर लहसुन की चटनी का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है तो वहीं पर शरीर की गर्मी शांत होती है।
5. आंवले की चटनी- मानसून के मौसम में आप आंवले की चटनी का सेवन कर सकते है। आंवला, विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है जो मानसून में बीमारियों के खतरे को कम करता है। आंवला, खाना सेहत के लिए सही होता है लेकिन आप आंवले की चटनी बना सकते है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाता है. आंवला पाचन को भी सुधारता है और त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है।
