Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 Mumbai League के फाइनल में दोनों टीमें काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी, MCA के इस फैसले से जीता दिल

टी20 मुंबई लीग फाइनल की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देकर हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 13, 2025 | 02:00 PM

टी20 मुंबई लीग (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग के फाइनल मुकाबले के पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया।

सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने एमसीए अधिकारियों के साथ मिलकर अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना की घटना के पीड़ितों से एकजुटता दिखाने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

दोनों टीमों के खिलाड़ी और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी काले आर्मबैंड पहनकर मैदान पर मौन खड़े रहकर श्रद्धांजलि दी। स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर एक संदेश प्रदर्शित किया गया। जिसमें लिखा था, “आज की विमान दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम उन्हें मौन और एकजुटता के साथ याद कर रहे हैं।”

एयर इंडिया की विमान हुई दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इस दौरान केवल एक व्यक्ति की जान बच पाई। वहीं ऐसी खबर आ रही है कि इस घटना में करीब 292 लोगों की मौत हो गई। जिस हॉस्टल पर प्लेन गिरा था वो डॉक्टर्स का हॉस्टल था। वहां करीब 50 लोगों की जान गई है।

10 दिन में दो फाइनल, लेकिन नहीं जीत सके एक भी ट्रॉफी; IPL के बाद इस लीग में भी हारी श्रेयस अय्यर की टीम

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस की टीम को फाइनल में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। सोबो मुंबई फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा ने 19.2 ओवर 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया और खिताब पर कब्जा जमाया।

T20 mumbai league final players pays tribute to ahmedabad plane crash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 10:52 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Mumbai
  • Mumbai Cricket Association

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा हड़कंप, PCB ने टेस्ट टीम के हेड कोच अजहर महमूद से नाता तोड़ा

2

खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश क्रिकेट में शोक की लहर, मंगलवार को BPL का मैच स्थगित

3

भूटान के सोनम येशे ने रचा इतिहास, T20I में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

4

दुकान के बाहर खड़े थे लोग, ‘मौत’ बनकर आई बस…बेस्ट बस हादसे का VIDEO आया सामने, देखकर दहल जाएंगे आप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.