Blinkit पर सेलर बनकर कैसे शुरू करें ऑनलाइन बिज़नेस: पूरी जानकारी
ऑनलाइन बिजनेस में Blinkit बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें समय के साथ काफी अच्छा फायदा हो सकता है। इसमें इन चीज़ों का ध्यान रखना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
ब्लिंकइट (सौ. Design)
अगर आप ऑनलाइन बिजनेस की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं और अपने प्रोडक्ट्स सीधे ग्राहकों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो Blinkit आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म हो सकता है। पहले Grofers के नाम से जाना जाने वाला Blinkit अब रिटेल बिजनेस का चेहरा तेजी से बदल रहा है। यहां आप सेलर बनकर अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू कर सकते हैं, और वो भी मिनटों में डिलीवरी के वादे के साथ। आइए जानते हैं इस प्लेटफॉर्म पर सेलर बनने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
Blinkit पर सेलर बनने के लिए क्या चाहिए?
Blinkit पर बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स और तैयारी की आवश्यकता होती है:
- GST रजिस्ट्रेशन
- PAN कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- प्रोडक्ट कैटेगरी की जानकारी
- स्टॉक और सप्लाई चेन की व्यवस्था
इन जरूरी चीज़ों के साथ आप अपने किराना, FMCG, फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, डेयरी, बेकरी, पर्सनल केयर जैसे उत्पादों की बिक्री शुरू कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- Blinkit की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या Blinkit Seller App डाउनलोड करें।
- “Sell with Blinkit” विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और लोकेशन सेट करें।
- Blinkit की टीम आपके आवेदन की समीक्षा करेगी और संपर्क करेगी।
- रजिस्ट्रेशन अप्रूव होते ही आप अपना डिजिटल स्टोर शुरू कर सकते हैं।
भारत में iPhone 17 Pro का निर्माण शुरू, ट्रंप की नाराज़गी के बावजूद Apple का बड़ा दांव
Blinkit से जुड़ने के फायदे
- तेज़ डिलीवरी नेटवर्क
- सीधा कस्टमर एक्सेस
- कम निवेश में शुरुआत
- 24×7 सपोर्ट और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर
- ब्रांड की विश्वसनीयता
Blinkit का कहना है – “हम हर छोटे विक्रेता को डिजिटल भारत से जोड़ना चाहते हैं, ताकि वो अपने प्रोडक्ट्स मिनटों में ग्राहक तक पहुँचा सकें।”
ऑनलाइन बिजनेस
आज के दौर में Blinkit जैसे प्लेटफॉर्म्स न केवल छोटे व्यापारियों को ऑनलाइन मार्केट में जगह दिला रहे हैं, बल्कि उन्हें तेजी से ग्रो करने का मौका भी दे रहे हैं। सही तैयारी और मजबूत रणनीति के साथ आप भी Blinkit पर एक सफल सेलर बन सकते हैं।
