परिधि के ससुराल पहुंचेगा रणविजय, सास को होगा बड़ा शक; तलुसी से करेगी सवाल
KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि परिधि का एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय उसके ससुराल पहुंच जाएगा और परिधि की सास उसे बात करते हुए देख लेगी। इसके बाद वो तुलसी से सवाल करेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अब बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स ने कहानी में ऐसा बदलाव किया है कि दर्शक भी हैरान रह गए हैं। अब तक जहां शो में तुलसी को सिर्फ आंसू बहाते हुए देखा जा रहा था, वहीं अब कहानी को और रोचक बना दिया गया है।
दरअसल, शो में अबतक आपने देखा था कि परिधि की सच्चाई सुनकर मिहिर और तुलसी हैरान रह जाते है और ये उजागर करने वाली नंदिनी होती है। लेकिन अब नंदिनी को ये हालात उल्टे पड़ गए हैं। नंदिनी अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि तलाक की कगार पर खड़ी दिखाई दे रही है। इस बीच परिधि अपने एक्स रणविजय के जाल में फंसने वाली है। रणविजय शांति निकेतन पहुंच जाएगा, जिससे परिधि का जीना मुश्किल हो जाएगा।
परिधि के ससुराल पहुंचेगा रणविजय
रणविजय के सामने पड़ने से बचने के लिए परिधि एक बार फिर झूठ का सहारा लेगी। वह तुलसी से भी सच्चाई छिपाएगी, जिससे नंदिनी भी मदद नहीं कर पाएगी। लेकिन हालात तब बिगड़ते हैं जब रणविजय परिधि के ससुराल के बाहर पहुंच जाता है। एक्स को देखकर परिधि घबरा जाती है और जल्दी से बाहर जाकर मिलने की कोशिश करती है। यहीं उसकी सास उसे रणविजय से बात करते हुए देख लेती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
ये भी पढ़ें- ‘हर आशिक एक विलेन है’… प्यार में ‘बागी’ बने टाइगर श्रॉफ, माशूका के लिए दर-दर भटकते आए नजर
इस पूरे घटनाक्रम से परिधि की सास को शक हो जाता है कि परिधि के इरादे सही नहीं हैं और शादी से पहले उसका किसी और से रिश्ता रहा है। सास सीधे तुलसी के पास जाकर सवाल करती है और तुलसी को भी परिधि की हरकतों का अंदेशा हो जाता है।
अजय को फटकार लगाएगी तुलसी की बेटी
दूसरी तरफ अजय और परिधि के बीच भी दूरी बढ़ रही है। अजय उसके करीब आने की कोशिश करता है, लेकिन परिधि गुस्से में उसे रोक देती है और जमकर डांट लगाती है। यह सब कुछ उसकी सास देख लेती है, जिससे हालात और बिगड़ते हैं। हालांकि, नंदिनी अपने रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए तुलसी की मदद लेगी। अब आने वाले एपिसोड्स में देखना दिलचस्प होगा कि क्या परिधि का सच सबके सामने आएगा और नंदिनी अपने टूटते रिश्ते को बचा पाएगी या नहीं।
