रूस की ‘कातिल हसीना’ फिर हुई एक्टिव, पुतिन ने अपनी खास एजेंट को सौंपा नया मिशन, अमेरिका से कनेक्शन
Russia Spy Agency: रूस की जासूस अन्ना चैपमैन को नया मिशन मिला है। वे ‘म्यूजियम ऑफ रशियन इंटेलिजेंस’ की प्रमुख बनी हैं, जो रूस की विदेशी जासूसी एजेंसी SVR और पुतिन से जुड़ा है।
- Written By: अक्षय साहू
अन्ना चैपमैन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Russian Spy Anna Chapman: रूस की मशहूर जासूस अन्ना चैपमैन फिर से चर्चा में हैं। उन्हें रूस से एक नया खास मिशन मिला है और अब वह ‘म्यूजियम ऑफ रशियन इंटेलिजेंस’ की प्रमुख बन गई हैं। यह म्यूजियम रूस की विदेशी जासूसी एजेंसी SVR से जुड़ा है, जिसे पहले KGB कहा जाता था। अन्ना का असली नाम ‘अन्ना रोमानोवा’ है। पहले वह ब्रिटेन की नागरिक थीं। 2010 में अमेरिका में गिरफ्तार होने के बाद वह खूब सुर्खियों में आईं, लेकिन जासूसी अदला-बदली के समझौते के तहत उन्हें रूस वापस भेज दिया गया था।
यह म्यूजियम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विदेशी जासूसी एजेंसी SVR के प्रेस कार्यालय के तहत आता है। यह मॉस्को के गोर्की पार्क के पास स्थित है। म्यूजियम का मकसद रूस की जासूसी की शानदार इतिहास और सफलताओं को लोगों के सामने लाना है। SVR के प्रमुख और पुतिन के करीबी सहयोगी सर्गेई नारीश्किन इसकी देखरेख करते हैं। यह म्यूजियम रूस के जासूसों की उपलब्धियों को दुनिया के सामने पेश करेगा।
कौन है अन्ना चैपमैन?
अन्ना पर पश्चिमी देशों की गोपनीय जानकारियां हासिल करने का आरोप था। लंदन में उनका नाम खूब चर्चा में आया क्योंकि उनकी खासियत ने उन्हें बड़े व्यापारियों और नेताओं के बीच घुसपैठ करने में मदद की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, लंदन में एक रूसी एजेंट ने उनके नेटवर्किंग स्किल्स को देखा और उन्हें भर्ती किया।
सम्बंधित ख़बरें
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
क्या अब मिलकर लड़ेंगे इजरायल और यूक्रेन? वॉशिंगटन में जेलेंस्की-नेतन्याहू की मुलाकात ने दुनिया में मचाई खलबली
मौत के साये में 13 भारतीय नाविक! यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर जहाज पर फंसी जान, ड्रोन हमलों से दहला इलाका
कई बार सोशल मीडिया पर लोग अन्ना की तुलना मार्वल की फिल्म ‘ब्लैक विडो’ से भी करते हैं। बताया जाता है कि रूसी जासूस बनने के बाद उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता पाने के लिए एलेक्स चैपमैन से शादी की, जो जल्दी खत्म हो गई।
2010 में न्यूयॉर्क में FBI ने उन्हें एक रूसी जासूस के तौर पर पकड़ा। यह जांच अमेरिका में गुप्त जासूसों को पकड़ने की एक बड़ी कोशिश थी। बाद में जासूसी अदला-बदली के तहत उन्हें रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के ड्राइवर का अमेरिका में कहर, हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ाया ट्रक, 3 लोगों की मौत- VIDEO
पुतिन की सबसे खास
रूस लौटने के बाद अन्ना ने अपना नया रूप दिखाया। उन्होंने सफल बिजनेस की शुरुआत की और टीवी व सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गईं। वह आज भी पुतिन की बड़ी समर्थक हैं और अब एक बच्ची की मां हैं। अब वह अपने असली नाम ‘अन्ना रोमानोवा’ से सार्वजनिक रूप से सक्रिय हैं। हालांकि कई लोग ये मानते हैं कि वो अभी भी बिजनेस के बहाने रूस के लिए जाजूसी करती है और पुतिन की करीबी है।
