Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न मां का इलाज कराया न पटना-दिल्ली का बंगला दिखाया, ‘चिराग’ के लिए चाचा पशुपति पारस बने तूफान, पासवान फैमिली में घमासान

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मीडिया को चिराग पासवान से पूछना चाहिए कि जब वे बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिलने आए थे तो उन्हें इलाज के लिए पटना या दिल्ली क्यों नहीं ले गए। क्या चिराग पासवान अपनी मां का सही तरीके से इलाज...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 07, 2025 | 07:37 PM

चिराग पासवान और पशुपति पारस (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार के पासवान परिवार में सियासी घमासान लगातार गहराता जा रहा है। करीब एक हफ्ते पहले दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी के आरोपों से शुरू हुआ घमासान हर दिन और गहराता जा रहा है। शनिवार को चिराग पासवान अपने पैतृक शहर बन्नी गए और अपनी बड़ी मां से मुलाकात की। इसके बाद चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस पर हमला बोला। आज पशुपति पारस ने तीखे सवाल पूछे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज अररिया से मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान के आरोपों का जवाब दिया। पारस ने कहा कि चिराग पासवान ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे शहरबन्नी गांव जाकर फोटो शूट करवा रहे थे। वे राजकुमारी देवी से मिलने का नाटक कर रहे थे।

पटना या दिल्ली क्यों नहीं ले गए?

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मीडिया को चिराग पासवान से पूछना चाहिए कि जब वे बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिलने आए थे तो उन्हें इलाज के लिए पटना या दिल्ली क्यों नहीं ले गए। क्या चिराग पासवान अपनी मां का सही तरीके से इलाज नहीं करा सकते? क्या चिराग पासवान ने कभी अपनी बड़ी मां को पटना या दिल्ली वाली हवेली दिखाई है?

सम्बंधित ख़बरें

‘ये मांगने से नहीं मिलता’ नीतीश के लिए भारत रत्न की डिमांड पर चिराग पासवान का अनोखा बयान

बिहार में RJD समेत कई दलों का अस्तित्व संकट में, रामकृपाल यादव के दावे से सियासत गर्म

केसी त्यागी को JDU ने त्यागा, नीतीश कुमार को भारत रत्न दिलवाने मोदी को लिखी थी चिट्ठी, यही पड़ा भारी

एक्शन मोड में नीतीश कुमार, एक दर्जन नेताओं को पार्टी से किया बाहर, क्या थी इनकी गलती?

‘चुनाव आने पर याद आते हैं पिता’

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही चिराग पासवान को अपने दिवंगत पिता और बड़ी मां की याद आ जाती है। बाकी समय वह क्या करते हैं, यह जगजाहिर है। मीडिया के सवालों के जवाब में पशुपति पारस ने कहा कि वे तीन भाई हैं। शहरबन्नी में उनकी पुश्तैनी संपत्ति है, जिसमें तीनों भाइयों का हक है।

…बंटवारा करने को तैयार हूं: पारस

पारस ने कहा कि हमारे पिता के निधन के बाद मैंने 6 कमरों का पुश्तैनी मकान फिर से बनवाया। इस मकान में दो-दो कमरे तीनों भाइयों के हिस्से में हैं। चिराग चाहें तो मैं बंटवारा करने को तैयार हूं। अब तक शहरबन्नी की सारी जमीन मैंने अपनी बड़ी भाभी के लिए छोड़ दी थी। लेकिन चिराग से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी बड़ी मां के लिए क्या किया। चिराग ने अपने पिता के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

एक सप्ताह से मचा है घमासान

बता दें कि पासवान परिवार में एक सप्ताह से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच शनिवार को चिराग पासवान अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर हमला बोला। चिराग ने कहा था कि मेरी बड़ी मां का दुख मेरा दुख है। मैं हर परिस्थिति में अपनी बड़ी मां के साथ खड़ा रहूंगा।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस घर के बड़े हैं। उन्होंने समय-समय पर फैसले लिए। मुझे परिवार से निकालना उनका फैसला था, मुझे मेरी ही पार्टी से निकालना उनका फैसला था, मेरे पिता द्वारा बनाई गई पार्टी का नामोनिशान मिटाना उनका फैसला था। अगर वह परिवार में फूट डालना चाहते हैं तो यह फैसला भी उनका होगा। अगर उन्होंने इस फैसले का रास्ता अपनाया है तो वह जानकारी दे सकते हैं, वह जो चाहेंगे वही होगा।

Pashupati paras became a storm for chirag uproar in paswan family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 07:37 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Chirag Paswan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.