Naagin 7: दो साल से इंतजार कर रहे हैं फैंस, नागिन को लेकर एकता कपूर ने खुद किया खुलासा

Naagin 7 Coming Soon: नागिन 7 को लेकर दो साल से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब कम होने वाला है। एकता कपूर ने खुद नागिन 7 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
Naagin 7 Coming Soon Ekta Kapoor Share Video on Eid
Published on
Updated on

Naagin 7 Coming Soon: एकता कपूर के शो नागिन 7 का इंतजार दर्शक 2 साल से कर रहे हैं, लेकिन अब नागिन 7 को लेकर खुद एकता कपूर ने बड़ी जानकारी साझा की है और बताया है कि यह टीवी शो जल्दी रिलीज होगा। हालांकि उन्होंने नागिन 7 की रिलीजिंग डेट का ऐलान नहीं किया। लेकिन एकता कपूर के नागिन 7 के ऐलान के बाद प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ यूजर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। आईए जानते हैं उन्होंने अपनी नाराजगी में एकता से क्या कहा है।

ईद के मौके पर एकता कपूर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह फैंस को ईदी देने की बात कर रही थी। इस दौरान एकता कपूर ने बता दिया है कि नागिन 7 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। मेकर्स उसकी तैयारी में जुटे हुए हैं और आगे एकता कपूर ने यह जानकारी नहीं दी कि नागिन 7 कब रिलीज होगा। लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है कि नागिन 7 जल्द आएगा। पिछले साल से ही दर्शक नागिन 7 का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बताया गया है कि नागिन 7 ऑन द वे है। एकता कपूर ने बताया कि वह जल्द ही नागिन से जुड़ी अपडेट के साथ वापस आएंगी।

सोशल मीडिया पर एकता कपूर के इस वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 2 साल बाद इसके बारे में कोई अपडेट आई है, लेकिन इससे काम नहीं चलेगा इसका टीजर जारी किया जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा है, जल्द ही प्रोमो लॉन्च करो एक अन्य यूजर ने लिखा, 2 साल से सुन रहे हैं नागिन आने वाली है। इंतजार बहुत लंबा हो गया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि नागिन 7 का इंतजार वाकई काफी लंबा हो गया है, जिसने दर्शकों की नाराजगी बढ़ा दी है, जो सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से देखने को मिल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com