इधर भारत-पाक मैच में व्यस्त थे लोग उधर चोरों ने उड़ा दिए 5 लाख कैश, मुंबई के फिल्मसिटी की घटना
Mumbai Films City Theft: मुंबई फिल्मसिटी में क्रिकेट मैच के दौरान बॉलीवुड पार्क से 5 लाख की चोरी, तीन पूर्व कर्मचारियों को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Mumbai News: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में बॉलीवुड पार्क के तीन पूर्व कर्मचारियों ने 5 लाख रुपए की चोरी कर डाली। दिंडोशी पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 2.5 लाख रुपए जब्त किए।
आरोपियों ने चोरी का पैसा चोरों ने सार्वजनिक शौचालय के पीछे कचरे के ढेर में छुपा रखा था, जिसका इस्तेमाल वे ड्रग्स और मौज-मस्ती में उड़ाने की योजना बना रहे थे। कोर्ट ने तीनों को 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
घटना 14 सितंबर की रात की है, जब पूरा देश टीवी स्क्रीन पर चिपका हुआ था। बॉलीवुड पार्क के दफ्तर में कैश बॉक्स से चोरी हुई। आरोपी, जो तीन महीने पहले नौकरी छोड़ चुके थे, ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर लॉकर तोड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी हुसैन भट्ट (बस क्लीनर), अभिषेक परदे (बस कंडक्टर) और अभिषेक (पूर्व दफ्तर कर्मचारी) को दफ्तर की सिक्योरिटी का अंदाजा था। वे जानते थे कि कैश 7 से 14 सितंबर तक का कलेक्शन है और कहां रखा जाता है। हुसैन जोगेश्वरी की बिल्डिंग लाइन में काम करता था, जबकि अन्य फिल्मसिटी से जुड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
पटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे दरवाजे की तरफ नहीं लगे होने से चोरों को लगा कि कोई निगरानी नहीं है। वे बेधड़क अंदर घुसे, कैश लूटा और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही दिंडोशी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और मुंबई के अलग-अलग लोकेशनों से तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि चोरों ने पैसा कचरे में छुपाया था, ताकि मौका मिले तो निकाल लें। बाकी राशि ड्रग्स खरीदने और पार्टी करने में उड़ाने की बात कबूल की।
यह भी पढ़ें- नीमच में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से एमडीएमए जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 (चोरी) और 457 (रात में घर तोड़ना) के तहत केस दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मैच की व्यस्तता ने चोरों को मौका दिया, लेकिन हमारी त्वरित कार्रवाई से सारा राज खुल गया।” मैनेजमेंट ने अब कैमरे बढ़ाने और लॉकर सिस्टम मजबूत करने का ऐलान किया। मामले की जांच जारी है, और पुलिस बाकी राशि बरामद करने की कोशिश में जुटी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
