Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लैंड में ऐसा हुआ तो… विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में करेंगे वापसी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया दावा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि अगर भारतीय टीम को इंग्लैंड में करारी हार मिलती है तो विराट कोहली अपना रिटायरमेंट वापस ले सकते हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 07, 2025 | 11:18 AM

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले लिया। विराट के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि अगर भारतीय टेस्ट टीम को इंग्लैंड में करारी हार का सामना करना पड़ता है तो विराट कोहली फिर से इस फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।

भारत को इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। माइकल क्लार्क ने ‘बियॉन्ड23′ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा कि मुझे ऐसा लगता है। अगर भारतीय टीम इंग्लैंड में 5-0 से हार जाती है तो प्रशंसक यही चाहेंगे कि विराट संन्यास का फैसला बदलकर टेस्ट क्रिकेट फिर खेलें।

विराट टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी

उन्होंने कहा कि अगर कप्तान, चयनकर्ता और फैंस ऐसा चाहेंगे तो वह वापसी कर सकता है। उसे अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार है। उसके शब्दों में टेस्ट क्रिकेट के लिए अभी भी जुनून झलकता है। आईपीएल में आरसीबी ने 18 सालों में पहली ट्रॉफी जीती है। इस जीत के बाद विराट ने आईपीएल को टेस्ट क्रिकेट से पांच स्तर नीचे रखा था।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक के सहारे 9230 रन बनाए। अब वो सिर्फ वनडे में खेलते दिखेंगे। उन्होंने पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

RCB विजय परेड में हादसे के बाद KSCA के शीर्ष अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, FIR के बाद छोड़ा पद

वहीं क्लार्क ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि रोहित शर्मा भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। मुझे लगता है कि किसी भी टीम को उसकी कप्तानी की कमी खलेगी। वह शानदार कप्तान था। वहीं कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। यह बहुत दुखद है। वह चैंपियनश खिलाड़ी है और टेस्ट क्रिकेट को उसकी कमी खलेगी। विराट ने टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से सबसे उपर रखा है।

बेंगलुरु घटना पर क्लार्क ने जताया दुख

आरसीबी के विजय परेड के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 11 लोगों की जान और 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसको लेकर क्लार्क ने दुख जताया है कि और कहा कि उम्मीद है ऐसा फिर कभी नहीं होगा। उन्होंने उम्मीद की है कि इस घटना के बाद खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जश्न मनाना बंद नहीं होगा। लेकिन आप कभी भी किसी को चोटिल होते या मरते देखना नहीं चाहते । मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं।

Michael clarke says virat kohli will come out of retirement if india loose in england

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 11:18 AM

Topics:  

  • Cricket
  • India vs England
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.