वेट लॉस करने वालों के लिए रवा इडली है बेस्ट ऑप्शन, जाने बनाने की रेसिपी

मोटापा को कम करने के लिए आज हम आपको एक हेल्दी नाश्ते की जानकारी दे रहे है। इसके लिए नाश्ते में आप साउथ इंडियन डिश में रवा इडली आसानी से बना सकते है। इसे बनाना तरीका काफी आसान है।
जानें रवा इडली बनाने की रेसिपी
रवा इडली (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने खानपान का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते है वहीं पर कई बार हेल्दी खाना नहीं खाने से सेहत को नुकसान भी होता है। सेहत को अच्छी बनाने के लिए आप नाश्ते में बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे है तो आपको हम हेल्दी ऑप्शन की जानकारी देंगे। यहां पर बढ़े हुए वजन या मोटापा को कम करने के लिए आज हम आपको एक हेल्दी नाश्ते की जानकारी दे रहे है। इसके लिए नाश्ते में आप साउथ इंडियन डिश में रवा इडली आसानी से बना सकते है। चलिए जानते हैं कि, रवा इडली बनाने की आसान रेसिपी।

जानिए रवा इडली बनाने का तरीका

आप घर पर आसानी से रवा इडली बना सकते है।  बनाने के ल‍िए सामग्री

  • एक कप सूजी (रवा)
  • आधा कप दही
  • आधा कप पानी ( या फ‍िर जरूरत के अनुसार)
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट (या फ‍िर बेकिंग सोडा)
  • थोड़ा सा तेल (इडली मोल्ड ग्रीस करने के लिए)

बनाने की आसान विधि

  • इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही को अच्छी तरह से मिला लें।
  • धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़ी हो।
  • अब नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10 से 15 मिनट के लिए बैटर को ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
  • इडली बनाने से ठीक पहले, घोल में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर हल्के हाथ से मिला लें।
  • जैसे ही झाग उठने लगे, तो तुरंत इडली बनाना शुरू कर दें। ध्‍यान रहे क‍ि इसे ज्‍यादा देर तक न मिलाएं।
  • इडली मोल्ड्स को हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें।
  • अब हर मोल्ड में इडली का घोल डाल दें।
  • इडली स्टीमर या प्रेशर कुकर में (बिना सीटी लगाए) 8 से 10 मिनट तक या इडली के पकने तक भाप में पका लें।
  • बीच में आप टूथप‍िक से इसे चेक कर सकते हैं।
  • गरमागरम इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

इस प्रकार की विधि के साथ रवा इडली बना सकते है जिसे नाश्ते में खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। इसे रोजाना नाश्ते में आप शामिल कर सकते है।

 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com