योग स्लो प्रोसेस नहीं जीवनभर रखता हैं स्वस्थ… योग एक्सपर्ट से जानिए वेट लॉस करने के लिए योग और जिम में से क्या है बेहतर
कई बार मोटापा या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग वजन को कम करने के लिए जिम का सहारा लेते है लेकिन सवाल यह सामने आता है कि वेट लॉस करने के योग बेहतर है या फिर जिम। योग एक्सपर्ट इन दोनों के बीच का अंतर स्पष्ट किया है।
- Written By: दीपिका पाल
योग स्लो प्रोसेस नहीं स्वास्थ का है भरोसा (सौ. डिजाइन फोटो)
International Yoga Day 2025: योग से ही होगा या योग है तो सब निरोग है ये बातें तो अक्सर आपने सुनी होगी, लेकिन कितने लोगों ने अमल की होगी ये बता पाना शायद ही मुश्किल है। जिम और जुंबा एक्टिविटीज के जमाने में योग का कितना महत्व रह गया है, इसे बताने के लिए ही हर साल दुनियाभर में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं। योग और ध्यान हमारे स्वास्थ्य का हिस्सा है जिसे नियमित जीवनशैली में शामिल करना जरूरी है।
कई बार मोटापा या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग वजन को कम करने के लिए जिम का सहारा लेते है लेकिन सवाल यह सामने आता है कि वेट लॉस करने के योग बेहतर है या फिर जिम। इस सवाल का जवाब जानने के लिए योग परंपरा योग संस्थान के योग प्रशिक्षक मयंक चावड़ा जी से जानिए क्या कहते हैं वे इस बारे में…
वेट लॉस करने के लिए हर एक्सरसाइज है जरूरी
इसे लेकर योग प्रशिक्षक मयंक चावड़ा जी बताते हैं कि, वजन घटाने के लिए आप योग या जिम दोनों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते है। अगर आप वेट लॉस एक महीने में करना चाहते हैं तो जिम को अपना सकते हैं लेकिन आप वेट लॉस करने के साथ शरीर को अंदरूनी तौर पर स्वस्थ रखना चाहते है तो योग से बेहतर कोई व्यायाम नहीं है। आगे बताते हैं कि जिम केवल आपकी मसल्स की स्ट्रेंन्थ को बढ़ाने का काम करता है लेकिन भावनात्मक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए योग ज्यादा बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
सोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
चावड़ा जी बताते हैं, अक्सर आपने सुना होगा कि एक छोटा सा कछुआ कैसे रेस जीत लेता है और खरगोश तेज धावक होने के बाद भी पीछे रह जाता है। इससे समझ सकते है कि आप ट्रेंड को अपनाएंगे तो केवल फिट रहेंगे लेकिन योग और ध्यान आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर हेल्दी बनाता हैं। तनाव, चिंता जैसी आम समस्याओं से आज हर व्यक्ति ग्रसित है इसके लिए आप ध्यान कर सकते है जो आपको मानसिक शांति और सुकून देता हैं।
योग क्रियाएं (सोशल मीडिया)
योग के लिए कितना जरूरी होता है खानपान
योग क्रियाएं करने के दौरान किसी तरह का कोई खानपान या पानी पीना भी सही नहीं होता है। इसे लेकर योग प्रशिक्षक चावड़ा जी बताते है कि योग के लिए किसी तरह के विशेष खानपान की आवश्यकता नहीं होती है। आप नियमित अपने खानपान में पौष्टिक आहार को शामिल करें। प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने से आपके शरीर की ताकत बढ़ती है। आप हेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए, यहां पर अगर आप योग या फिर कोई हेल्थ से जुड़ी एक्टिविटीज कर रहे है और अनहेल्दी चीजों का सेवन किया तो यहां पर आपके शरीर को फायदा मिलने की बजाय नुकसान पहुंचता है। इस बात का ध्यान रखें कि, आप हेल्दी चीजों का ही सेवन करें।
योग से आप पूरे दिन रहते हैं एनर्जेटिक
योग प्रशिक्षक चावड़ा जी बताते है कि योग करने से परिवार से लेकर सामाजिक तौर पर आपको सक्रिय बनाता है। अगर आप सुबह के समय एक घंटा योगासन करते है तो आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती है यानि आप एनर्जी से भरे होते है। योग करने से आपके काम और पढ़ाई से जुड़ी एक्टिवटीज में सुधार होता है आप हमेशा चुस्ती और फुर्ती से भरे होते है। शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और वेट लॉस करने के लिए आप योग को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते है।
