Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना में रिश्तों का कत्ल: मामा और मौसेरे भाई ने लाठी से पीट-पीटकर भांजे को उतारा मौत के घाट

Jalna News: जालना के भोकरदन में मामूली विवाद ने खून का रूप ले लिया। मामा और मौसेरे भाई ने मिलकर अपने भांजे की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाते वक्त दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 21, 2025 | 04:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Crime News: दिवाली के पहले जालना जिले के भोकरदन शहर में एक ऐसी वारदात ने सबको झकझोर दिया, जिसने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि मामा और मौसेरे भाई ने मिलकर अपने ही भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्पर कार्रवाई से महज दो घंटे में ही दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। मृतक की पहचान परमेश्वर सुभाष लोखंडे रूप में की गई है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मामा अनिल विश्वनाथ कांबले और मौसेरे भाई अर्जुन रावसाहेब रामफले को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परमेश्वर अपने मामा अनिल कांबले और मौसेरे भाई अर्जुन रामफले के साथ डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर नगर स्थित शराब की दुकान पर बैठा था।

शराब के नशे में हुआ झगड़ा

शराब के नशे में अर्जुन और परमेश्वर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख मामा अनिल ने दोनों को शांत करने के इरादे से घर ले गया, लेकिन वहां पहुंचते ही विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर मामा और अर्जुन ने मिलकर परमेश्वर की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव से छुटकारा पाने की साजिश रची। रात करीब 2 बजे उन्होंने परमेश्वर का शव अपनी क्रूजर गाड़ी में डालकर भोकरदन जालना रोड पर वालसा-डावरगांव पाटी के पास सड़क किनारे फेंक दिया। अगली सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई में अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 4 लोगों की मौत; 10 घायल, देखें VIDEO

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी डॉ. नितिन कटेकर, पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे, उपनिरीक्षक पवन राजपूत, भास्कर जाधव, दत्ता राऊत और रामेश्वर शिनकर मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए मृतक की पहचान के बाद मामा और मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक मतभेद और नशे की हालत में हुए विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

Jalna bhokardan mama bhanja murder family dispute crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jalna
  • Maharashtra
  • Murder

सम्बंधित ख़बरें

1

छत्रपति संभाजीनगर में दीपावली के दिन किसानों का आंदोलन, कलेक्टर के घर के बाहर किया प्रदर्शन

2

अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर, वर्धा के 5 गांवों में खुलेंगे अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र

3

ट्रेन में छिपाकर ले जा रहे थे पटाखे और गैस सिलेंडर, RPF ने लिया एक्शन, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

4

भंडारा में मुर्गा लड़ाई पर लाखों की बाजी, पुलिस ने लाखांदुर के दो बाजारों में की छापामार कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.