- Hindi News »
- Latest News »
- India Will Give A Befitting Reply To Us President Donald Trumps Tariff War Strategy
विशेष: ट्रंप की दादागिरी के सामने नहीं झुकेगा भारत, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए है तैयार
Tariff war in india: अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है और अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
- Written By: दीपिका पाल

ट्रंप की दादागिरी के सामने नहीं झुकेगा भारत (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाली चीजों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जिससे यह बढ़कर अब 50 प्रतिशत हो गया है। अनुमान है कि इससे टेक्सटाइल, मरीन (समुद्री) व चमड़ा सेक्टर्स के भारतीय निर्यात पर गहरा असर पड़ेगा। ट्रंप ने जुर्माने के तौर पर यह अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, क्योंकि भारत रूस से तेल आयात कर रहा है। हालांकि चीन व तुर्किए भी रूस से आयात कर रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ या जुर्माना केवल भारत पर ही लगाया है। चीन पर 30 प्रतिशत टैरिफ और तुर्किए पर 15 प्रतिशत टैरिफ भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ से बहुत कम है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की इस ‘हरकत’ को ‘अनुचित, अन्यायपूर्ण व अतार्किक’ बताते हुए कहा है कि अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है और अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सभी आवश्यक कदम उठाएगा। वाशिंगटन का सबसे अधिक गुड्स व्यापार घाटा बीजिंग के साथ ही है- 2024 में लगभग 295 बिलियन डॉलर। एक समय ट्रंप ने चीन पर 145 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था, लेकिन जैसे ही चीन ने जवाब में दुर्लभ धातुओं की सप्लाई पर रोक लगा दी तो ट्रंप को अक्ल आ गई कि ड्रैगन से पंगा महंगा पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
चीन व तुर्किए पर जुर्माना नहीं
अब चीन पर 30 प्रतिशत टैरिफ है। अगर ट्रंप को रूस के तेल से परेशानी है तो चीन व तुर्किए भी तो इस तेल के बड़े खरीदार हैं, इसके बावजूद उन पर कोई ‘जुर्माना’ नहीं लगाया गया है। अमेरिका खुद भी तो बहुत सी चीजें रूस से आयात करता है, लेकिन ट्रंप का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम! अजीब राष्ट्रपति है, जो यह भी नहीं जानता कि इसका देश कहां से क्या चीज ले रहा है। तभी एक अमेरिकी टिप्पणीकार ने कहा कि बेवकूफ ट्रंप नहीं हैं बल्कि अमेरिका के नागरिक हैं, जिन्होंने एक बार आजमाने के बावजूद ट्रंप को दोबारा अपना राष्ट्रपति चुना। वैसे अब उन भारतीयों का भी मुंह उतर गया है, जो ट्रंप की जीत के लिए हवन करा रहे थे और ट्रंप को भारत को दोस्त समझकर ‘अब। की बार ट्रंप सरकार’ के नारे लगा रहे थे। यह कहा जा सकता है कि ट्रंप कुंठित होकर ऐसी हरकतें कर रहे हैं। शायद ट्रंप यह सोचते हैं कि तेल राजस्व रोकने से पुतिन वार्ता मेज पर आ जायेंगे। चूंकि इस समय ट्रंप चीन को छेड़ने की स्थिति में नहीं हैं व तुर्किए नाटो का सदस्य है, इसलिए शायद उन्हें भारत सॉफ्ट टारगेट प्रतीत हो रहा है लेकिन यही ट्रंप की बहुत बड़ी गलती है। पिछले लगभग 80 वर्षों से भारत का इतिहास रहा है कि वह किसी की दादागिरी के आगे झुकता नहीं है। 1971 में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने सातवां बेड़ा भेजने की धमकी दी थी, जिस पर भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था जो करना हो कर लो, हम बांग्लादेश को आजाद करवाकर रहेंगे और यही हुआ भी।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
आत्मनिर्भर होना जरूरी
रूसी तेल पर वर्तमान डिस्काउंट इतना कम है कि भारत साल में 2 बिलियन डॉलर से अधिक की बचत नहीं कर पाता। भारत आसानी से पश्चिम एशिया से तेल ले सकता है, लेकिन उससे जो क्रूड के दामों में वृद्धि होगी, उससे सभी प्रभावित होंगे। हालांकि अमेरिका से व्यापार समझौते की वार्ता जारी रहेगी, लेकिन भारतीय निर्यातक दबाव में हैं, इसलिए दिल्ली को चाहिए कि अन्य देशों से व्यापार समझौतों को वरीयता दे। ट्रंप ने जुलाई में कहा था, ‘यह नहीं चलेगा कि आप भारतीयों को नौकरी दें, चीन में फैक्ट्री लगायें और आयरलैंड में मुनाफा जमा करें।’ इस अनिश्चित नये संसार में भारत के लिए आवश्यक है कि वह आत्मनिर्भर बने और सभी देशों से व्यापार समझौते करे तभी ट्रंप की दादागिरी को मुंहतोड़ जवाब देना आसान होगा।
लेख- विजय कपूर के द्वारा
India will give a befitting reply to us president donald trumps tariff war strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














