-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- In Mann Ki Baat Prime Minister Narendra Modi Said Enemies Did Not Like The Peace In The Kashmir The Culprits Of Pahalgam Pahalgam Attack Will Be Punished
Mann Ki Baat: कश्मीर के दुश्मनों को रास नहीं आई शांति…गुनहगारों को मिलकर रहेगी सजा, ‘मन की बात’ में आतंकियों पर बरसे PM मोदी
- Written By: अक्षय साहू
मन का बात कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए रविवार को पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर की शांति आतंकियों को पसंद नहीं। पीएम ने कहा पहलगाम हमले से पूरा देश गुस्से से उबल रहा है और दोषियों को सजा मिलकर रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का भरोसा दिलाया।
मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने जनता को इस बात को भरोसा दिलाया कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा।
‘हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। पीएम ने कहा यह घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा एवं कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Navabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
बॉर्डर कंट्रोल में है तो कहां से आ रहे आतंकी? फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से मांगा जवाब- जिम्मेदार कौन?
उन्होंने कहा, देश और कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं है तथा वे चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं भारतीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक सुर में बोल रहा है। चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, पीड़ितों के परिवारों के प्रति सभी को गहरी संवेदना है। यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम ने पूर्व इसरो चीफ को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम में भारत के महान वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को निधन हो गया था। पीएम मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के प्रति कस्तूरीरंगन की निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
In mann ki baat prime minister narendra modi said enemies did not like the peace in the kashmir the culprits of pahalgam pahalgam attack will be punished
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














